लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी, ठंड से थोड़ी राहत मिली

By भाषा | Updated: February 13, 2021 16:07 IST

Open in App

श्रीनगर, 13 फरवरी गुलमर्ग को छोड़कर पूरे कश्मीर में न्यूनतम तापमान में शनिवार को हल्की बढ़ोत्तरी हुई, यहां तक ​​कि श्रीनगर और कुलगाम में पारा शून्य से ऊपर चला गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में कल रात न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि उसकी पिछली रात तापमान शून्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस नीचे था।

अधिकारियों ने कहा कि काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से दो डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जो पिछली रात से एक डिग्री अधिक है।

पहलगाम में रात में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि उसकी पिछली रात तापमान शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था।

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि दक्षिण कश्मीर के कोकरनाग में न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अधिकारियों ने कहा कि उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग में कल रात न्यूनतम तापमान शून्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि उसकी पिछली रात का तापमान शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे था।

उन्होंने कहा कि घाटी में गुलमर्ग ही एकमात्र स्थान है जहां कल रात न्यूनतम तापमान गिरा था।

मौसम विभाग कार्यालय ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के मैदानी इलाकों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की उम्मीद है, जबकि ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों में बहुत हल्की बर्फबारी होने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान