दिल्ली में हुई न्यूनतम तापमान में वृद्धि, पारा फिर गिरने के आसार

By भाषा | Updated: January 30, 2021 11:06 IST2021-01-30T11:06:17+5:302021-01-30T11:06:17+5:30

Increase in minimum temperature in Delhi, mercury falls again | दिल्ली में हुई न्यूनतम तापमान में वृद्धि, पारा फिर गिरने के आसार

दिल्ली में हुई न्यूनतम तापमान में वृद्धि, पारा फिर गिरने के आसार

नयी दिल्ली, 30 जनवरी राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को तापमान में थोड़ी वृद्धि दर्ज की गई हालांकि भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक रविवार को तापमान में फिर गिरावट आने की संभावना है। शनिवार को यहां का तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली में शुक्रवार को शीतलहर चली और न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम, चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को भी शीतलहर चलने का अनुमान है।

जब मैदानी भाग में न्यूनतम तापमान चार डिग्री तक गिर जाता है तो विभाग शीतलहर की घोषणा करता है। जब मैदानी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस या उससे भी नीचे चला जाता है तो वह भयंकर शीतलहर की स्थिति होती है।

मंगलवार और बृहस्पतिवार को मैदानी क्षेत्र में सर्द एवं शुष्क उत्तरी-पश्चिमी हवा चलने के कारण न्यूनतम तापमान क्रमश: 2.1 और 3.8 डिग्री रहा था।

नववर्ष के पहले दिन यहां का न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो बीते 15 वर्ष में सबसे कम था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Increase in minimum temperature in Delhi, mercury falls again

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे