लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में अधिकतम तापमान में वृद्धि

By भाषा | Updated: May 5, 2021 19:43 IST

Open in App

जयपुर, पांच मई राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी ।

मौसम विभाग के आंकडों के अनुसार बुधवार को करौली में दिन का तापमान सबसे अधिक 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पाली में अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस, भरतपुर में 42.9 डिग्री सेल्सियस, धौलपुर-सवाईमाधोपुर में 42.2-42.2 डिग्री, कोटा में 41.9 डिग्री, फलौदी में 41.8 डिग्री, बाडमेर में 41.6 डिग्री, बीकानेर में 41.5 डिग्री, जैसलमेर में 41 डिग्री सेल्सियस और अन्य प्रमुख स्थानों पर 40.2 डिग्री सेल्सियस से लेकर 37.8 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

विभाग के अनुसार राज्य के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस से लेकर 21.7 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

जयपुर मौसम केन्द्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ छह मई से राज्य के ऊपर सक्रिय होगा और इसके प्रभाव से वायुमंडल के निचले स्तरों में राज्य के ऊपर एक बार पुनः परिसंचरण तंत्र बनेगा तथा अरब सागर की खाड़ी से आने वाली नम हवाओं से 6-7 मई के दौरान एक बार पुनः आंधी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी हो सकती है।

उन्होंने बताया कि इस दौरान बीकानेर, जोधपुर, जयपुर, भरतपुर व अजमेर संभाग के जिलों में एक बार पुनः बौछारें पड़ने तथा 30 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि छह मई को जोधपुर, जैसलमेर, नागौर, बीकानेर, गंगानगर हनुमानगढ़, चूरू जिलों व आसपास में तेज अंधड़ आने की भी संभावना बनी हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे