लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि : पवार ने सभी सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द किये

By भाषा | Updated: February 22, 2021 14:10 IST

Open in App

मुंबई, 22 फरवरी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने सोमवार को कहा कि उन्होंने महाराष्ट्र में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि को देखते हुए पहले से तय अपने सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है।

महाराष्ट्र में रविवार को कोविड-19 के 6,971 मामले आये जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 21,00,884 हो गयी।

आधिकारिक आंकड़े के अनुसार राज्य में रविवार को संक्रमण से 35 लोगों की मौत हुई जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 51,788 हो गयी।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को कहा कि कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर सोमवार से राज्य में धार्मिक, सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यक्रमों में लोगों के समूह में एकत्रित होने पर रोक रहेगी।

राकांपा राज्य में सत्तारूढ़ महा विकास आघाड़ी (एमवीए) की सहयोगी है। पवार ने ट्वीट किया, ‘‘कोविड-19 के मामलों में वृद्धि और माननीय मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री की अपील के मद्देनजर मैंने पूर्वनियोजित अपने सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है।’’

इससे पहले राकांपा सांसद सुप्रिया सुले ने भी मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री अजित पवार की अपील पर 22 फरवरी और सात मार्च के बीच अपने सभी तयशुदा कार्यक्रमों को रद्द कर दिया।

महाराष्ट्र के उच्चतर एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री उदय सामंत ने भी सोमवार को तय अपना सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित