लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 मामलों में वृद्धि का समाधान लॉकडाउन नहीं: चंद्रकांत पाटिल

By भाषा | Updated: March 29, 2021 18:12 IST

Open in App

पुणे, 29 मार्च महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के रविवार को अधिकारियों को लॉकडाउन लागू करने को लेकर योजना तैयार करने के निर्देश देने के एक दिन बाद भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने सोमवार को यहां कहा कि लॉकडाउन लागू करने से लगातार बढ़ रहे कोविड-19 समस्या का समाधान नहीं निकलेगा ।

पुणे के पुलिस आयुक्त अमिताभ गुप्ता से मुलाकात के बाद पाटिल ने संवाददाताओं से कहा कि न केवल भाजपा बल्कि सभी कारोबारी और असंगठित क्षेत्र के श्रमिक भी लॉकडाउन का विरोध करेंगे।

वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा, '' राज्य में बढ़ते संक्रमण के मामलों का जवाब लॉकडाउन नहीं है। अगर लॉकडाउन लागू किया जाता है तो राज्य सरकार प्रभावित लोगों को कोई राहत पैकेज नहीं देगी। पिछले एक साल में लोगों ने कैसे जीवन गुजारा है, उसको 'मातोश्री' के अंदर बैठकर नहीं समझा जा सकता है।''

मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित 'मातोश्री' मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का आवास है।

पाटिल ने कहा कि रात्रि कर्फ्यू से कोई आपत्ति नहीं है लेकिन दिन में गतिविधियां जारी रहनी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग