लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 मामलों में वृद्धि : कैबिनेट सचिव आठ राज्यों, केंद्रशासित प्रदेश के साथ करेंगे समीक्षा बैठक

By भाषा | Updated: February 27, 2021 15:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 फरवरी कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के बीच कैबिनेट सचिव आठ राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश के साथ शनिवार को उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बारे में बताया।

तेलंगाना, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात, पंजाब, जम्मू कश्मीर और पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी हुई है।

पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में एक दिन में संक्रमण के सबसे ज्यादा 8,333 मामले आए। केरल में 3671 मामले और पंजाब में 622 मामले आए।

मंत्रालय ने कहा कि देश में पिछले 24 घंटे में 16,488 नए मामले आए जिनमें से 85.75 प्रतिशत मामले छह राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश से आए।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘आठ राज्यों में रोजाना के मामलों में बढ़ोतरी दिख रही है।’’

मंत्रालय ने कहा, ‘‘पिछले दो हफ्ते में केरल में उपचाराधीन मामलों में सबसे ज्यादा गिरावट आयी। राज्य में 14 फरवरी को उपचाराधीन मरीजों की संख्या 63,847 थी जो आज घटकर 51,679 रह गयी है। महाराष्ट्र में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी जारी है। महाराष्ट्र में 14 फरवरी को 34,449 उपचाराधीन मरीज थे और अब राज्य में 68,810 मरीज हैं।’’

मंत्रालय ने कहा कि कैबिनेट सचिव तेलंगाना, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, गुजरात, पंजाब, जम्मू कश्मीर और पश्चिम बंगाल के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे।

सुबह सात बजे तक अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार टीकाकरण अभियान के तहत देश में कुल 2,92,312 सत्र में 1,42,42,547 खुराक दी गयी।

इनमें से 66,68,974 स्वास्थ्यकर्मियों को पहली खुराक, 24,53,878 स्वास्थ्यकर्मियों को दूसरी खुराक दी गयी। इसके अलावा अग्रिम मोर्चे के 51,19,695 कर्मियों को पहली खुराक दी गयी।

टीकाकरण अभियान के लिए 13 फरवरी से दूसरी खुराक देने की शुरुआत हुई थी। अग्रिम मोर्चे के कर्मियों के लिए दो फरवरी से टीकाकरण अभियान शुरू हुआ था।

टीकाकरण अभियान के 42 वें दिन (27 फरवरी) कुल 7,64,904 खुराक दी गयी। कुल 13,397 सत्र में 3,49,020 लोगों को पहली खुराक और 4,20,884 लोगों को दूसरी खुराक दी गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा