लाइव न्यूज़ :

ईंधन की कीमतों में वृद्धि, कोविड से दिल्ली में त्योहार के दौरान खरीदारी पर असर पड़ा : सर्वेक्षण

By भाषा | Updated: October 27, 2021 11:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर ऑनलाइन किए गए एक सर्वेक्षण में पता चला है कि दिल्ली में कोविड सुरक्षा और ईंधन एवं आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में लगातार वृद्धि से लोगों के घर के बजट पर असर पड़ा है और ये कारक त्योहार के मौसम में लोगों के खरीदारी के फैसले को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण मानदंड बन गए हैं।

लोगों के मुद्दों पर चर्चा करने वाले एक सामुदायिक सोशल मीडिया मंच ‘द मूड ऑफ द कन्ज्यूमर सर्वे बाई लोकल सर्किल्स’ के सर्वेक्षण में पता चला कि इस साल त्योहारी मौसम की खरीदारी में दिल्ली के 31 प्रतिशत उपभोक्ताओं के लिए ‘बजट/मूल्य’ शीर्ष मानदंड है, जबकि 37 प्रतिशत के लिए ‘सुरक्षा’, 11 प्रतिशत के लिए ‘चयन या श्रेणी’ निर्णायक कारक हैं। 21 प्रतिशत के लिए ‘सुविधा’ सर्वोच्च प्राथमिकता है।

सर्वेक्षण में उन परिवारों के प्रतिशत में वृद्धि नजर आई जिन्होंने मई में त्योहार की खरीदारी की योजना बनाई थी। कोविड की स्थिति में सुधार होने से मई के 30 प्रतिशत की तुलना में सितंबर में यह आंकड़ा 60 प्रतिशत हो गया। सर्वेक्षण में कहा गया है, ‘‘पेट्रोल, डीजल और अन्य आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों का असर घरेलू बजट पर पड़ रहा है।’’

सर्वेक्षण में समूची दिल्ली में स्थित 16,000 से अधिक घरों से 40,000 से अधिक प्रतिक्रियाएं मिलीं, जिनमें से 65 प्रतिशत उत्तरदाता पुरुष थे जबकि 35 प्रतिशत महिलाएं थीं। यह पूछे गया कि वे इस साल अपनी अधिकांश त्योहारी खरीदारी कैसे करेंगे? इस पर 38 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे इस त्योहारी मौसम में अधिकतर आवश्यक वस्तुओं को ‘‘दुकानों/बाजार में जाकर खरीदना’’ चाहेंगे। अन्य 12 प्रतिशत ने कहा कि वे ‘‘दुकानों से ऑनलाइन सामान खरीदना चाहते हैं’’ और 38 प्रतिशत ने कहा कि वे ‘‘ऑनलाइन साइटों या ऐप के माध्यम से ऑर्डर देना चाहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह