लाइव न्यूज़ :

रेल यात्रा के लिए मांग में बढ़ोतरी : 736 विशेष रेलगाड़ियों में से 327 रेलगाड़ियां में प्रतीक्षासूची

By भाषा | Updated: November 2, 2020 21:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो नवम्बर कोरोना वायरस महामारी के बीच रेलगाड़ी से यात्रा करने की लोगों की मांग बढ़ी है। रेलवे ने सोमवार को बताया कि वर्तमान में 736 विशेष रेलगाड़ियां चल रही हैं जिनमें 327 रेलगाड़ियों में यात्री प्रतीक्षा श्रेणी में हैं, जो दर्शाता है कि यात्रा के लिए मांग में बढ़ोतरी हुई है।

रेलवे की तरफ से उपलब्ध कराए गए आंकड़े के मुताबिक इन विशेष रेलगाड़ियों में औसत ग्राह्यता करीब 92 फीसदी है।

रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और सीईओ वी. के. यादव ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हम इन 327 रेलगाड़ियों की रोजाना निगरानी करते हैं। हम प्रतीक्षा श्रेणी की प्रकृति निर्धारित करते ही इन मार्गों पर क्लोन रेलगाड़ियां चलाएंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम कहते रहे हैं कि जहां जरूरी है हम रेलगाड़ी चलाएंगे, लेकिन वे केवल आरक्षित रेलगाड़ियां होंगी और उसमें कोरोना वायरस के सभी प्रोटोकॉल का पालन होगा।’’

रेलवे ने मार्च में कोरोना वायरस के कारण जारी लॉकडाउन के बाद से सभी यात्री रेलगाड़ी सेवाएं स्थगित कर दी थीं लेकिन विशेष रेलगाड़ियां चलाकर इसने 3322 करोड़ रुपये अर्जित किए हैं जो पिछले वर्ष इसी अवधि के दौरान अर्जित राजस्व से 90 फीसदी कम हैं।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह