लाइव न्यूज़ :

मथुरा में कोरोना संक्रमण में वृद्धि: विदेशी महिला के तीन और साथी मिले कोरोना पॉजिटिव

By भाषा | Updated: November 29, 2021 23:03 IST

Open in App

मथुरा, 29 नवम्बर उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में दो दिन पूर्व एक विदेशी महिला के कोरोना वायरस संक्रमित पाए जाने के बाद सोमवार तक तीन अन्य विदेशी नागरिक भी इस संक्रमित पाये गये। फिलहाल, इन सभी व्यक्तियों को उनके ही आश्रम में पृथक-वास में कर दिया गया है।

जिले की कोरोना वायरस मामलों के लिए गठित त्वरित कार्रवाई दल एवं नियंत्रण कक्ष के प्रभारी डॉ. भूदेव प्रसाद सिंह ने बताया, ‘‘इन सभी के नमूने कोरोना वायरस के नए एवं अत्यधिक खतरनाक माने जा रहे ‘ओमिक्रॉन वेरिएंट’ की जांच के लिए लखनऊ स्थित उच्च स्तरीय लैब को भेजे जा चुके हैं जिनके परिणाम अगले एक-दो दिन में मिल जाएंगे।’’

उन्होंने बताया, ‘‘दूसरी ओर कोरोना वायरस के नए वायरस को लेकर सरकार भी सतर्क हो गई है। शासन स्तर से सभी जिलों को नया परामर्श जारी कर इस मामले में बेहद सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। इसीलिए तीस वर्षीय विदेशी महिला एवं उसके संपर्क में आए तीनों लोगों के सैंपल विशेष जांच के लिए लखनऊ भेज दिए गए हैं।’’

सिंह ने बताया कि लिथुआनिया निवासी 30 वर्षीय महिला ने करीब दस दिन वृन्दावन के एक आश्रम में बिताने के बाद वापसी के लिए शुक्रवार को कोरोना परीक्षण कराया था जिसके बाद शनिवार को आई रिपोर्ट के आधार पर वह कोरोना पॉजिटिव पाई गई।

उनके अनुसार इसके बाद उसके गिरिधर धाम आश्रम में उसके संपर्क में आए सभी 44 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए, तो रविवार को आई रिपोर्ट में स्पेन की एक महिला (47) एवं आस्ट्रिया के एक पुरुष (41) में संक्रमण पाया गया। सोमवार को स्विटजरलैण्ड की एक अन्य महिला (44) की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली।

सिंह के अनुसार इस घटना के बाद गिरिधर धाम आश्रम एवं इस्कॉन सहित जहां-जहां भी विदेशी भक्तों का आना-जाना सामान्य है, वहां परीक्षण फॉर्मूला लागू कर पूरे क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब