बेनामी संपत्ति मामले में बयान दर्ज करने वाद्रा के कार्यालय पहुंचा आयकर दल

By भाषा | Updated: January 4, 2021 15:58 IST2021-01-04T15:58:22+5:302021-01-04T15:58:22+5:30

Income tax team reached Vadra's office to record statement in benami property case | बेनामी संपत्ति मामले में बयान दर्ज करने वाद्रा के कार्यालय पहुंचा आयकर दल

बेनामी संपत्ति मामले में बयान दर्ज करने वाद्रा के कार्यालय पहुंचा आयकर दल

नयी दिल्ली, चार जनवरी आयकर विभाग के अधिकारियों का दल बेनामी संपत्ति के खिलाफ कानून के तहत कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाद्रा का बयान दर्ज करने के लिए सोमवार को उनके कार्यालय पहुंचा।

आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

उनका कहना था कि वाद्रा को आयकर विभाग के कार्यालय पहुंचकर जांच में शामिल होना था लेकिन उन्होंने कोविड-19 से संबंधित दिशानिर्देशों का हवाला दिया। इसके बाद आयकर अधिकारियों का दल सुखदेव विहार स्थित उनके परिसर पहुंचा।

सूत्रों ने बताया कि आयकर विभाग का दल बेनामी संपत्ति लेनदेन (निषेध) कानून के प्रावधानों के तहत वाद्रा का बयान दर्ज करने पहुंचा।

ब्रिटेन में कथित तौर पर कुछ अघोषित आय रखने के आरोप में वाद्रा आयकर विभाग की जांच के दायरे में हैं। वह कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति हैं।

प्रवर्तन निदेशालय भी धनशोधन विरोधी कानून के तहत वाद्रा के खिलाफ इन आरोपों की जांच कर रहा है।

पेशे से कारोबारी वाद्रा ने अपने खिलाफ लगे आरोपों और कुछ भी गलत करने से इनकार किया है। कांग्रेस ने कुछ महीने पहले कहा था कि वाद्रा के खिलाफ राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से कार्रवाई की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Income tax team reached Vadra's office to record statement in benami property case

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे