जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के करीबी बिल्डर गब्बू सिंह के कई ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड

By एस पी सिन्हा | Updated: October 14, 2022 17:27 IST2022-10-14T17:27:06+5:302022-10-14T17:27:06+5:30

वहीं छापेमारी से जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह बौखला गये। सीबीआई-ईडी के इस्तेमाल को लेकर उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि करीबी होना कुछ नहीं होता है।

Income tax raids on many places of builder Gabbu Singh, close to JDU national president Lalan Singh | जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के करीबी बिल्डर गब्बू सिंह के कई ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के करीबी बिल्डर गब्बू सिंह के कई ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड

Highlightsआयकर विभाग ने गब्बू सिंह के लगभग 31 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कीवहीं छापेमारी से जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह बौखला गयेललन सिंह ने कहा- लोग कपड़ों का इस्तेमाल करते हैं, भाजपा एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है

पटना: जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के करीबी बिल्डर और होटल कारोबारी गब्बू सिंह के कई ठिकानों पर आयकर विभाग ने छपा मारा है। पटना में शुक्रवार को आयकर विभाग ने गब्बू सिंह के लगभग 31 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है। उनके ठिकानों के साथ साथ उनके स्टाफ के अलग-अलग ठिकानों पर भी छापेमारी की गई है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पटना के बोरिंग रोड में कवि रमन पथ मोड़ पर गब्बू सिंह का कार्यालय है। इनसे जुड़ी छापेमारी पटना के राजीव नगर और पटेल नगर में भी की गई है। बताया जा रहा है कि गब्‍बू सिंह का जदयू से नजदीकी जुड़ाव है। गब्बू सिंह बिहार के कई नेताओं के बेहद करीबी भी बताए जाते हैं। उनका राजनीतिक बैकग्राउंड भी है। 

वहीं छापेमारी से जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह बौखला गये। सीबीआई-ईडी के इस्तेमाल को लेकर उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि करीबी होना कुछ नहीं होता है। अपना काम लोग करते रहें, यह पहले से जानी हुई बात थी कि बिहार में ऐसा होगा। 

ललन सिंह ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि जैसे लोग कपड़ों का इस्तेमाल करते हैं, वैसे ही भाजपा इन एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा कि जहां कहीं पर इन भाजपा वालों का विरोध होगा, वहां पर सीबीआई, इनकम टैक्स और ईडी का प्रयोग कर लोगों को तंग किया जाएगा। 

ललन सिंह ने भाजपा और केंद्र सरकार को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। ललन सिंह ने कहा कि इसमें कोई नई बात नहीं हैं। लेकिन इस सबसे सब से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। इस सबसे बिहार में कोई डरना वाला नहीं है। जब मीडिया ने ललन सिंह से पूछा कि आपके करीबी गब्बू सिंह पर आयकर की रेड पड़ी है तो वे भड़क गए। उन्होंने झल्लाते हुए कहा कि करीबी क्या होता है?

गब्बू सिंह एक बड़े ठेकेदार हैं। पटना और रांची में उनके कई प्रोजेक्ट चल रहे हैं। उन पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप है। गब्बू सिंह की पटना में गोविंद कंस्ट्रक्शन कंपनी है। पटना के अलावे गाज़ियाबाद, नोएडा, दिल्ली में भी छापेमारी चलने की बात सामने आ रही है। अभी क्या कुछ मिला है इसको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Web Title: Income tax raids on many places of builder Gabbu Singh, close to JDU national president Lalan Singh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे