लाइव न्यूज़ :

अजित पवार से जुड़े परिसरों पर आयकर छापे भारत की सबसे बड़ी छापेमारी: सोमैया

By भाषा | Updated: October 13, 2021 21:21 IST

Open in App

पुणे, 13 अक्टूबर भाजपा के पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने बुधवार को दावा किया कि आयकर अधिकारियों द्वारा महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के परिवार के सदस्यों से जुड़े परिसरों पर मारे गए छापे भारत में ऐसी 'सबसे बड़ी' छापेमारी है।

सोमैया ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए दावा किया, ''छापे पिछले 7 दिनों से चल रहे हैं। मेरे अनुसार, छापों की आंच 24 से अधिक प्रमोटरों, निदेशकों, मालिकों, फर्मों, परियोजनाओं तक पहुंच गई है। (आईटी अधिकारी) दीवारों, सर्वर रूम, बेसमेंट और पार्किंग स्थलों में छुपाकर रखी गई चीजें बरामद कर रहे हैं।’’

अधिकारियों ने कर चोरी के आरोपों के आधार पर अजित पवार की बहनों और अन्य रिश्तेदारों से जुड़े व्यवसायों की भी तलाशी ली थी।

सोमैया ने अजित पवार और सतारा जिले की एक चीनी मिल के बीच लिंक होने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा, 'मैं अजित पवार से पूछना चाहता था कि उस चीनी मिल के मालिक और मुख्य शेयरधारक कौन हैं।''

सोमैया ने कहा कि अगर नेटफ्लिक्स (आईटी छापे पर) एक श्रृंखला बनाने का फैसला करता है, तो अजित पवार को कम से कम 200 करोड़ रुपये से 400 करोड़ रुपये की रॉयल्टी मिलेगी।

उन्होंने आरोप लगाया, ''यह ठाकरे-पवार सरकार नंबर एक घोटालेबाज सरकार है। भाजपा का लक्ष्य महाराष्ट्र को इस घोटालेबाज सरकार से मुक्त कराना है।''

अजित पवार ने पहले संवाददाताओं से कहा था कि वह इस मामले पर तभी बोलेंगे जब 'सरकारी मेहमान' तलाशी के बाद वापस चले जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos