लाइव न्यूज़ :

बीएमसी ठेकेदारों के यहां इनकम टैक्स के छापे, सामने आयीं 735 करोड़ की वित्तीय गड़बड़ी

By भाषा | Updated: November 15, 2019 10:16 IST

बोर्ड ने कहा कि उसे सूचना मिली थी कि कुछ ठेकेदारों ने अपने यहां प्राप्तियों की प्रविष्टि ऋण के रूप में दिखायी है। उन्होंने अपने बही खातों में खर्च को बढ़ाकर और आय को घटाकर दिखाया है।

Open in App
ठळक मुद्देठेकेदारों के यहां आयकर विभाग ने छापे डालकर 735 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय अनियमिताएं पकड़ी हैं।उन्होंने अपने बही खातों में खर्च को बढ़ाकर और आय को घटाकर दिखाया है।

बृहन मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के लिए निर्माण का काम करने वाले कई ठेकेदारों के यहां आयकर विभाग ने छापे डालकर 735 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय अनियमितताएं पकड़ी हैं। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने बृहस्पतिवार को बताया कि मुंबई और सूरत में छह नवंबर को शुरू इस अभियान के तहत 44 स्थानों पर छानबीन की गयी। बोर्ड ने कहा कि उसे सूचना मिली थी कि कुछ ठेकेदारों ने अपने यहां प्राप्तियों की प्रविष्टि ऋण के रूप में दिखायी है। उन्होंने अपने बही खातों में खर्च को बढ़ाकर और आय को घटाकर दिखाया है।

बोर्ड का कहना है कि इस कार्रवाई में ऐसे आपत्तिजनक साक्ष्य मिले हैं जिससे लगता है कि ये ठेकेदार भारी मात्रा में कर की चोरी और मनी लॉन्ड्रिंग में लिप्त हैं। बोर्ड का कहना है कि अब तक 735 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय अनियमिताएं सामने आयी हैं। इस कार्रवाई के दौरान डाटा प्रविष्टि करने वाली फर्जी कंपनियों के संचालन का मामला भी सामने आया है जिनके जरिए खर्चे और आय दिखाने के लिए फर्जी बिल बनाए गए।

कर निकाय ने कहा, ‘अब तक 735 करोड़ रुपये की अनियमितता का पता चला है और आवास प्रविष्टियों की मात्रा निर्धारित की जा रही है। साथ ही बड़े पैमाने पर कर चोरी और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े सबूत पाए गए हैं’। निकाय ने यह भी कहा कि इस ऑपरेशन में ‘दूसरों के बीच ऋण या बिल के रूप में व्यवसायों को प्रविष्टियां देने के लिए फर्जी कंपनियों (एंट्री प्रोवाइडर द्वारा मंगाई गई) के उपयोग का भी पता चला है।

टॅग्स :महाराष्ट्रबृहन्मुंबई महानगरपालिकाशिव सेनाआयकर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया