लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के मंत्री कैलाश गहलोत के घर इनकम टैक्स का छापा, केजरीवाल बोले- नीरव, माल्या से दोस्ती और हम पर रेड?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 10, 2018 11:55 IST

दिल्ली सरकार के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत के घर इनकम टैक्स विभाग का छापा पड़ा है। आप ने इसे राजनैतिक छापा बताया है।

Open in App

 दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के मंत्री कैलाश गहलोत के घर इनकम टैक्स ने छापा मारा है। कैलाश के घर आज (10 अक्टूबर) को रेड डाली गई है।कैलाश गहलोत दिल्ली सरकार में परिवहन मंत्री हैं।

खबर के अनुसार दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में कैलाश के घर पर छापेमारी जारी है। अभी इस बात की जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई है कि इस छापेमारी के दौरान वह घर प मौजूद थे या फिर नहीं।

साथ ही  इनकम टैक्‍स विभाग ने अभी कोई जानकारी नहीं दी है कि किस मामले को लेकर ये छापेमारी की गई है।कैलाश गहलोत दक्षिण पश्चिमी दिल्‍ली के नजफगढ़ से विधायक हैं। उनको  मई 2017 में दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उन्‍हें परिवहन मंत्री बनाया था।

वहीं, दिल्ली के मुख्यमत्री अरविंद केजरीवाल ने छापेमारी को लेकर सवाल खड़े किये हैं. उन्होंने पूर्व की छापेमारी को लेकर कहा कि मोदी जी, आपने मुझ पे, सत्येन्द्र पे और मनीष पे भी तो रेड करवाई थीं? उनका क्या हुआ?

इस साल जुलाई में आयकर विभाग ने आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और स्वराज इंडिया प्रमुख योगेंद्र यादव के परिवार से जुड़े एक अस्पताल समूह के कई परिसरों छापेमारी की थी और उनकी संपत्ति जब्त की गई थी। कहा जा रहा है इस छापेमारी के पीछे आय से अधिक संपत्ति का होना है। बताया जाता है छापेमारी के दौरान इनकम टैक्‍स अधिकारियों ने कुछ जरूरी कागजात भी देखे हैं। इस दौरान परिवहन मंत्री से पूछताछ भी की गई है।

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालदिल्ली सरकारआयकर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया