लाइव न्यूज़ :

गुजरात: कांग्रेस-BJP के 70 विधायकों को आयकर विभाग का नोटिस, हो सकती है कार्रवाई

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 18, 2019 08:16 IST

मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने बताया कि उन्हें कई विधायकों को नोटिस भेजे जाने की जानकारी है. उन्होंने कहा, ''जन प्रतिनिधि के रूप में प्रक्रिया का पालन करना हमारा कर्तव्य है.'' हालांकि रुपाणी ने यह भी स्पष्ट किया कि उनको कोई नोटिस नहीं मिला है. 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा में फिलहाल 6 सीटें खाली हैं.

Open in App
ठळक मुद्देचुनाव आयोग के अनुरोध पर उनके हलफनामों की जांच की गई थी. 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा में फिलहाल 6 सीटें खाली हैं.

गुजरात के 70 से ज्यादा विधायकों को आयकर विभाग ने नोटिस भेजा है. इनमें कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों के विधायक शामिल हैं. उनकी संपत्ति से जुड़े हलफनामे में विसंगतियां पाए जाने पर नोटिस भेजे गए हैं. सूत्रों के मुताबिक, चुनाव आयोग के अनुरोध पर उनके हलफनामों की जांच की गई थी.

मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने बताया कि उन्हें कई विधायकों को नोटिस भेजे जाने की जानकारी है. उन्होंने कहा, ''जन प्रतिनिधि के रूप में प्रक्रिया का पालन करना हमारा कर्तव्य है.'' हालांकि रुपाणी ने यह भी स्पष्ट किया कि उनको कोई नोटिस नहीं मिला है. 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा में फिलहाल 6 सीटें खाली हैं.

इस हिसाब से विधानसभा के कुल सदस्यों में से 40 फीसदी विधायकों को नोटिस मिले हैं. संभवत: पहली बार आयकर विभाग ने इतनी तादाद में विधायकों को नोटिस भेजा है.

आयकर विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जिन उम्मीदवारों की 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले दाखिल आयकर रिटर्न और चुनावी हलफनामे में दिखाई गई आय में विसंगतियां पाई गईं, उनसे ही जवाब मांगा गया है. इन विधायकों को विसंगतियां समझाने के लिए समय दिया गया है.

संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा सकती है. आयकर विभाग के अधिकारियों ने नोटिस जारी करने की पुष्टि की है, लेकिन गोपनीयता नियमों का हवाला देते हुए विधायकों की पहचान बताने से इनकार कर दिया है.

सियासी गलियारों में भूचाल

फिलहाल गुजरात विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है. इतनी तादाद में विधायकों को नोटिस मिलने की वजह से सियासी गलियारों में भूचाल सा आ गया है. दिनभर यही मामला चर्चा में रहा. नोटिस पाने वाले विधायकों ने अपने चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) से संपर्क करना शुरू कर दिया है.

टॅग्स :गुजरातभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसविजय रुपानी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन