लाइव न्यूज़ :

रिश्वत मामले में दोषी करार दिए गए आयकर निरीक्षक ने आत्महत्या की

By भाषा | Updated: January 25, 2021 15:45 IST

Open in App

जयपुर, 25 जनवरी रिश्वत मामले में पांच साल की सजा भुगत रहे आयकर निरीक्षक ने सोमवार को जयपुर के एक अस्पताल में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। निरीक्षक कोरोना संक्रमित पाया गया था और उसका इलाज चल रहा था।

पुलिस उपायुक्त अभिजीत सिंह ने बताया कि विनय कुमार मंगला (45) को चार साल पहले सीबीआई ने रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया था। जयपुर में सीबीआई की विशेष अदालत ने 22 जनवरी को उसे दोषी मानते हुए पांच साल के कारावास की सजा सुनाई थी।

प्रतापनगर के थानाधिकारी श्रीमोहन मीणा ने बताया, ‘‘अदालत के आदेश के बाद मंगला को हिरासत में लिया गया। उनकी कोरोना वायरस की जांच करवाई गयी तो वह संक्रमित पाए गए। उन्हें इलाज के लिए आरयूएचएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया।’’

पुलिस के अनुसार मंगला का शव सोमवार को अस्पताल के कोरोना वार्ड में फंदे से लटका मिला।

दिसंबर 2016 में सीबीआई ने मंगला को झालावाड़ में एक आयकरदाता से कथित तौर पर एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस