लाइव न्यूज़ :

आयकर विभाग ने जयपुर के आभूषण निर्यातक समूह की 500 करोड़ रुपये की अघोषित आय का पता लगाया

By भाषा | Updated: December 1, 2021 16:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक दिसंबर आयकर विभाग ने आभूषण एवं रंगीन रत्न का निर्यात और विनिर्माण करने वाले जयपुर के एक समूह पर हाल में की गई छापेमारी के बाद 500 करोड़ रुपये से अधिक की अघोषित आय का पता लगाया है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने बुधवार को यह जानकारी दी।

विभाग द्वारा 23 नवंबर को शुरू की गई छापेमारी के दौरान करीब 50 परिसरों में तलाशी ली गई। आयकर विभाग ने अज्ञात समूह के खिलाफ कार्रवाई के दौरान चार करोड़ रुपये नकद और नौ करोड़ रुपये मूल्य के आभूषण भी जब्त किए।

सीबीडीटी ने एक बयान में बताया, ‘‘ अब तक, समूह में 500 करोड़ रुपये से अधिक की अघोषित आय का पता लगाया गया है, जिसमें से कुल 72 करोड़ रुपये की राशि संबद्ध समूह की इकाइयों द्वारा अपनी अघोषित आय स्वीकार की गई है।’’

सीबीडीटी ने दावा किया कि रत्न तैयार करने के लिए कीमती पत्थर अफ्रीकी देशों से आयात किया जाता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?