लाइव न्यूज़ :

आयकर विभाग ने चेन्नई के दो फाइनेंसिंग समूह पर छापेमारी करके 300 करोड़ रुपये के काला धन का पता लगाया

By भाषा | Updated: September 25, 2021 13:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 सितंबर केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने शनिवार को दावा किया कि आयकर विभाग ने चेन्नई में वित्तपोषण से जुड़े दो निजी सिंडिकेट समूहों पर छापेमार करके करीब 300 करोड़ रुपये का काला धन का पता लगाया है।

ये छापे तमिलनाडु के राजधानी शहर के 35 परिसरों में 23 सितंबर को मारे गए थे।

सीबीडीटी ने एक बयान में कहा,“अब तक छापेमारी में, 300 करोड़ रुपये से अधिक की अघोषित आय का पता चला है और नौ करोड़ रुपये की बेहिसाबी नकदी जब्त की गई है।”

इसने कहा कि वित्तपोषकों और उनके सहयोगियों के परिसरों में मिले सबूतों से पता चला है कि इन समूहों ने तमिलनाडु में विभिन्न बड़े कॉरपोरेट घरानों और व्यवसायों को उधार दिया है, जिनमें से एक बड़ा हिस्सा नकद में है।

विभाग ने पाया कि ये समूह, “उच्च ब्याज दर वसूल रहे हैं जिसका एक हिस्सा कर के रूप में नहीं दिया जा रहा है।”

आयकर विभाग के लिए नीति बनाने वाले निकाय ने कहा, “समूहों द्वारा अपनाए गए तौर-तरीकों से पता चला कि अधिकांश ब्याज का भुगतान ‘डमी’ बैंक खातों में प्राप्त होते हैं और इसे कर उद्देश्यों के लिए दर्शाया नहीं जाता है।”

सीबीडीटी ने आरोप लगाया कि, “बेहिसाबी धन" को छिपाया जाता है और समूहों की लेखा पुस्तकों में असुरक्षित ऋण, विविध लेनदारों, आदि के रूप में दिखाया जाता है।

इसमें कहा गया है कि इन व्यक्तियों द्वारा कई अघोषित संपत्ति निवेश और अन्य आय को छिपाए जाने की भी जानकारी सामने आई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल