लाइव न्यूज़ :

आयकर विभाग ने पूर्वोत्तर, बंगाल में समूहों पर छापेमारी में 250 करोड़ रुपये के कालेधन का पता लगाया

By भाषा | Updated: October 8, 2021 16:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने शुक्रवार को दावा किया कि आयकर विभाग ने पूर्वात्तर क्षेत्र और पश्चिम बंगाल में सीमेंट निर्माण और रेलवे अनुबंध कार्य में लगे दो समूहों पर छापेमारी के दौरान 250 करोड़ रुपये की अघोषित आय का पता लगाया है।

सीबीडीटी ने बताया कि पांच अक्टूबर और 15 अक्टूबर को की गई छापेमारी में कोलकाता, गुवाहाटी, रंगिया, शिलांग और पटना के परिसर शामिल थे। एक बयान में कहा गया, ‘‘इन तलाशी और जब्ती कार्रवाइयों में 250 करोड़ रुपये से अधिक की अघोषित आय का पता चला और 51 लाख रुपये से अधिक की बेनामी नकदी जब्त की गई।’’

सीबीडीटी, आयकर विभाग के लिए नीति तैयार करता है। बयान में कहा गया है कि नौ बैंक लॉकरों पर रोक लगा दी गई है। सीमेंट निर्माण समूह के खिलाफ कार्रवाई का जिक्र करते हुए सीबीडीटी ने कहा कि समूह ने ‘‘बही-खाते से अलग बिक्री करके और फर्जी खर्च दिखाकर बेनामी आय अर्जित की।’’ बयान के मुताबिक, ‘‘इस बेनामी आय को मुखौटा कंपनियों के माध्यम से वापस व्यापार में लाया गया।’’ बयान में कहा गया है कि समूह द्वारा फर्जी व्यापार खाता प्रविष्टियां प्रदान करने के लिए कई पेपर कंपनियों का संचालन किया जाता है।

सीबीडीटी ने कहा कि दूसरा समूह, असम, मिजोरम और पूर्वोत्तर के अन्य हिस्सों में रेलवे अनुबंधों को लागू करने में जुटा हुआ है। बयान में कहा गया, ‘‘बड़ी संख्या में भूमि और संपत्तियों से संबंधित बिक्री विलेख (सेल डीड) पाए गए हैं, जिनका मूल्यांकन 110 करोड़ रुपये से अधिक हो सकता है। तलाशी के दौरान इन संपत्तियों की खरीद के स्रोत को बताने के लिए पुष्ट साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किए जा सके।’’ सीबीडीटी ने कहा है कि संपत्ति की बिक्री में 13 करोड़ रुपये से अधिक के नकद लेन-देन के विवरण वाले दस्तावेज मिले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग