लाइव न्यूज़ :

आयकर विभाग को पुणे के डेयरी ग्रुप के परिसरों पर छापे के बाद 400 करोड़ की काली कमाई का पता चला

By भाषा | Updated: December 2, 2021 16:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो दिसंबर आयकर विभाग ने डेयरी फार्मिंग एवं दुग्ध उत्पाद बनाने में लगी पुणे की एक कंपनी पर छापा मारने के बाद 400 करोड़ रूपये की बिना लेखा-जोखा वाली आय का पता लगाया है। सीबीडीटी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी ।

विभाग ने 24 नवंबर को छह शहरों में 30 परिसरों की तलाशी ली थी।

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने एक बयान में कहा, ‘‘ तलाशी अभियान से बिना लेखा-जोखा वाले नकद की जब्ती हुई तथा ढाई करोड़ रूपये के गहने भी मिले जिनके बारे में कोई स्पष्टीकरण नहीं मिला। कुछ बैंक लॉकर भी हैं जो अबतक क्रियाशील नहीं किये गये हैं। ’’

उसने कहा, ‘‘ अबतक 400 करोड़ रूपये से अधिक की बिना लेखा जोखा वाली आय का पता चला है।’’

विभाग की नीतियां तय करने वाले सीबीडीटी ने कहा, ‘‘कर चोरी से जुड़े कई अभियोजनकारी दस्तावेज एवं सबूत मिले हैं एवं जब्त किये गये हैं। इन सबूतों के प्राथमिक विश्लेषण से फर्जी खरीददारी के दावे, बिना लेखा-जोखा वाली बिक्री, नकद ऋण विनियम तथा उनके भुगतान, बिना स्पष्टीकरण वाले नकद साख जैसे गलत तरीकों से कर योग्य आय पर कर चोरी का पता चलता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos