लाइव न्यूज़ :

आयकर विभाग ने अभिनेता सोनू सूद के खिलाफ जांच का दायरा बढ़ाया, कई परिसरों पर छापा मारा

By भाषा | Updated: September 17, 2021 13:27 IST

Open in App

मुंबई, 17 सितंबर आयकर विभाग ने अभिनेता सोनू सूद के खिलाफ कथित कर चोरी की जांच का दायरा बढ़ा दिया है और शुक्रवार को मुंबई, नागपुर और जयपुर में उनके कई परिसरों पर छापेमारी की गई। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

विभाग ने बुधवार को 48 वर्षीय अभिनेता और उनसे जुड़े कुछ लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी जो जारी है। उन्होंने कहा कि तलाशी अब मुंबई, नागपुर और जयपुर में और स्थानों पर की जा रही है।

मुंबई और लखनऊ में कम से कम आधा दर्जन स्थानों पर बुधवार को कार्रवाई की गई। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सूद से जुड़ा एक रियल इस्टेट सौदा और कुछ अन्य वित्तीय लेनदेन विभाग की जांच के दायरे में हैं। अभिनेता ने पिछले साल कोविड-19 महामारी के मद्देनजर देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान प्रवासियों को उनके गृह राज्यों तक पहुंचने में मदद कर सुर्खियां बटोरी थीं।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने हाल में घोषणा की थी कि सूद आम आदमी पार्टी की सरकार के ‘देश का मेंटॅर’ कार्यक्रम के ब्रांड एंबेसडर होंगे, जिसके तहत छात्रों को अपने करियर के विकल्प के लिए मार्गदर्शन दिया जाएगा। केजरीवाल ने शनिवार को कहा था कि भारत के उन लाखों परिवारों की प्रार्थनाएं सूद के साथ हैं, जिन्हें मुश्किल समय में उनका साथ मिला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित