लाइव न्यूज़ :

गुजरात के एक समूह पर छापेमारी के बाद आयकर विभाग ने 100 करोड़ रुपये की बेहिसाबी आय का पता लगाया

By भाषा | Updated: November 21, 2021 14:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 नवंबर आयकर विभाग ने रसायनों का निर्माण और रियल एस्टेट का काम करने वाली गुजरात की एक कंपनी पर छापेमारी के बाद 100 करोड़ रुपये की बेहिसाबी आय का पता लगाया है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने रविवार को यह जानकारी दी।

ये छापेमारी वापी, सरीगाम (वलसाड जिले), सिलवासा और मुंबई में स्थित 20 से ज्यादा परिसरों पर 18 नवंबर को छापे मारे थे।

सीबीडीटी ने एक बयान में कहा, “समूह द्वारा बड़ी बेहिसाबी आय और संपत्ति में उसके निवेश को दर्शाने वाले दस्तावेज, डायरी में दर्ज विवरण और डिजिटल आंकड़े के रूप में आपत्तिजनक सबूत जब्त किए गए हैं।”

इसने कहा, “साक्ष्य स्पष्ट रूप से विभिन्न तरीकों को अपनाकर कर चुकाने योग्य आय को छिपाने का संकेत देते हैं जैसे उत्पादन को छिपाना, खरीद को बढ़ाने के लिए माल की वास्तविक डिलीवरी के बिना फर्जी खरीद चालान का उपयोग, फर्जी जीएसटी क्रेडिट का लाभ, फर्जी कमीशन खर्च का दावा आदि।”

विभाग ने कहा कि अचल संपत्तियों और कार के लिए गए ऋण में निवेश और नकदी लेन-देन से जुड़े दस्तावेज भी कर अधिकारियों ने जब्त किए। साथ ही बताया कि छापेमारी के दौरान 2.5 करोड़ रुपये नकद और एक करोड़ रुपये के आभूषण भी जब्त किए गए जबकि 16 बैंक खातों से लेन-देन पर रोक लगाई गई।

बयान में कहा गया, “तलाशी के दौरान मिले दस्तावेजों/साक्ष्यों के प्रारंभिक विश्लेषण से संकेत मिलता है कि अघोषित आय का अनुमान 100 करोड़ रुपये से अधिक होने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए