लाइव न्यूज़ :

आयकर विभाग ने महाराष्ट्र के समूहों पर छापेमारी के बाद करोड़ों रुपये की कर चोरी का पता लगाया

By भाषा | Updated: December 28, 2021 18:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 दिसंबर आयकर विभाग ने हाल में निर्माण और भूमि विकास के कारोबार में लगे महाराष्ट्र के दो समूहों पर छापेमारी के बाद करोड़ों रुपये की कर चोरी का पता लगाया है। सीबीडीटी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

राज्य के नंदुरबार, धुले और नासिक जिलों में अज्ञात समूहों के 25 से अधिक परिसरों में 22 दिसंबर को छापेमारी की गई थी।

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने एक बयान में कहा कि पहले समूह से संबंधित संस्थाओं के मामले में पाया गया कि उन्होंने अपने खर्चों को बढ़ाकर असल आय को छुपाने का काम किया है।

कर विभाग के लिए नीति बनाने वाली संस्था ने कहा कि ये उप-ठेके उन परिवार के सदस्यों और उनके कर्मचारियों को दिए गए, जिन्होंने इस संबंध में सेवाएं नहीं दी हैं।

बयान में कहा गया है, ‘‘नकदी में बिना दर्ज किए गए खर्चों के बारे में भी साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि इस समूह ने उपरोक्त कदाचार के कारण 150 करोड़ रुपये की आय नहीं दिखाई है।’’

भूमि मामले में, विभाग ने पाया कि भूमि लेन-देन का एक बड़ा हिस्सा नकदी में किया गया है जिसका लेखा की नियमित पुस्तकों में कोई हिसाब नहीं है।

बयान में कहा गया है, ‘‘भूमि लेन-देन पर नकद की प्राप्ति और 52 करोड़ रुपये से अधिक के नकद ऋण की प्राप्ति के सबूत वाले दस्तावेज जब्त किए गए हैं।’’

सीबीडीटी ने कहा कि विभाग ने दोनों समूहों पर छापेमारी के दौरान पांच करोड़ रुपये की नकदी और पांच करोड़ रुपये मूल्य के आभूषण भी जब्त किए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह