लाइव न्यूज़ :

आयकर विभाग ने तमिलनाडु में छापेमारी के बाद 250 करोड़ रु के गैर हिसाबी लेन-देन का पता लगाया

By भाषा | Updated: December 21, 2021 22:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर आयकर विभाग ने तमिलनाडु के औद्योगिक शहर नेवेली में स्थित एक समूह पर छापेमारी के बाद 250 करोड़ रुपये के नकद में गैर हिसाबी लेन-देन का पता लगाया है और 12 करोड़ रुपये जब्त किए हैं। यह समूह चिट फंड के कारोबार से जुड़ा है और शिक्षण संस्थानों का संचालन भी करता है। सीबीडीटी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अज्ञात समूह के 30 परिसरों पर 16 दिसंबर को छापेमारी की गई थी। ये परिसर नेवेली (कुड्डालोर जिला), कोयंबटूर, नीलगिरी और चेन्नई में स्थित हैं। यह समूह रियल स्टेट (जमीन) और फाइनेंस (वित्त पोषण) के कारोबार से भी जुड़ा है।

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने एक बयान में बताया कि छापेमारी के दौरान एक ‘क्लाउड सर्वर’ मिला जिसमें खातों की किताबें थी जिसे समूह के अहम कर्मियों ने छुपाकर रखा हुआ था।

उसने बताया कि डिजिटल साक्ष्य के शुरुआती विश्लेषण से पता चलता है कि गैर हिसाबी पैसा चिट फंड व्यवसायी से होने वाली आय को और विभिन्न पक्षों से मिलने वाले नकद को कम दिखाकर अर्जित किया गया है।

उसने कहा कि इस गैर हिसाबी पैसे का इस्तेमाल रियल स्टेट कारोबार में निवेश के लिए नकद भुगतान के तौर पर किया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं