लाइव न्यूज़ :

आयकर विभाग ने छापेमारी के बाद 200 करोड़ रुपये की काली कमाई का पता लगाया

By भाषा | Updated: November 19, 2021 16:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 नवंबर आयकर विभाग ने सीमेंट निर्माण और रियल एस्टेट में लगे कोलकाता के एक समूह पर हाल में की गई छापेमारी के बाद लगभग 200 करोड़ रुपये की बेहिसाब आय का पता लगाया है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने एक बयान में यह जानकार दी।

बयान में कहा गया है कि 16 नवंबर को कोलकाता, असम, मेघालय और दिल्ली में चौबीस परिसरों में तलाशी अभियान चलाया गया। इसमें कहा गया है कि विभाग ने छापेमारी के दौरान मिले 1.30 करोड़ रुपये की नकदी और छह बैंक लॉकर को जब्त किया है।

बृहस्पतिवार को जारी बयान में कहा गया है, ‘‘अब तक की गई कार्रवाई में लगभग 200 करोड़ रुपए की कुल बेहिसाब आय का पता चला है।’’ सीबीडीटी ने कहा कि जब्त किए गए दस्तावेज विभिन्न कदाचारों को जैसे उत्पादन कम दिखाना, बिक्री के बिल को कम दिखाना और उनका हिसाब न रखना, खरीद की रकम को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाना और इसके लिये फर्जी पार्टियों का हवाला देना तथा नकदी के रूप में खर्च का हिसाब-किताब न रखना आदि अपनाकर कर योग्य आय की चोरी का संकेत देते हैं।

आयकर विभाग के लिए नीति बनाने वाली संस्था ने आरोप लगाया, ‘‘ विभाग द्वारा जब्त किए गए सबूतों के विश्लेषण से पता चलता है कि समूह द्वारा अपनी प्रमुख कंपनी को आवास प्रविष्टियां प्रदान करने के लिए कई कागजी कंपनियां चलाई जाती हैं।’’

बयान में कहा गया है कि बेहिसाब गैर जमानती ऋण, फर्जी कमीशन का भुगतान और फर्जी कंपनियों के माध्यम से प्राप्त अप्रमाणित शेयर पूंजी और शेयर प्रीमियम से संबंधित दस्तावेज जब्त किए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग