लाइव न्यूज़ :

आयकर विभाग ने बंगाल के दो समूहों पर छापे के बाद 125 करोड़ रुपये के कालेधन का पता लगाया

By भाषा | Updated: December 21, 2021 18:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर आयकर विभाग ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल स्थित दो समूहों पर छापेमारी के बाद 125 करोड़ रुपये से अधिक की गैर हिसाबी आय का पता लगाया है। ये समूह स्टील और लौह उत्पाद के निर्माण समेत अन्य कारोबार करते हैं।

सोलह दिसंबर को अज्ञात समूहों के करीब 30 परिसरों पर छापे मारे गए थे। ये सीमेंट, पॉली फैब्स और कृषि प्रौद्योगिकी व्यवसाय में भी है।

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने मंगलवार को एक बयान में कहा, “ तलाशी में गैर हिसाबी नकद और दो करोड़ रुपये से अधिक के जेवरात जब्त किए गए और अबतक 125 करोड़ से अधिक की गैर हिसाबी आय का पता चला है।”

बयान में कहा गया है कि दस्तावेज और एसडी कार्ड में रखे डेटा व व्हाट्सऐप संवाद आदि के रूप में अपराध संकेती साक्ष्य मिले हैं।

उसमें कहा गया है कि ‘गैर हिसाबी नकद’ का प्रबंधन कंपनियों के निदेशकों और मालिकों के अहम कर्मचारी करते हैं।

बयान में कहा गया है कि हवाला ऑपरेटिव मुखौटा कंपनियां चला रहे हैं। सीबीडीटी के मुताबिक, यह पाया गया है कि इन मुखौटा कंपनियों के जरिए समूह के गैर हिसाबी धन को शेयर पूंजी या असुरक्षित ऋण के रूप में इन इकाइयों के लेखा में वापस दिखाया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए