लाइव न्यूज़ :

आयकर विभाग ने छत्तीसगढ़ में छापेमारी के बाद 100 करोड़ रुपये के हवाला रैकेट का पता लगाया

By भाषा | Updated: June 24, 2021 17:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 जून आयकर विभाग ने बृहस्पतिवार को बताया कि उसने छत्तीसगढ़ के राजधानी शहर रायपुर में हाल ही में छापेमारी के बाद करीब 100 करोड़ रुपये के एक कथित हवाला रैकेट का भंडाफोड़ किया है।

विभाग ने कहा कि ये छापे शहर में रहने वाले एक अज्ञात “हवाला सौदेबाज” के चार परिसरों पर 21 जून को मारे गए थे जब विभाग को उसके कथित अवैध कार्यों के बारे में कार्रवाई करने लायक “विशेष” खुफिया जानकारी मिली थी।

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने यहां जारी एक बयान में कहा, “ काम करने के तरीके में लोगों को न केवल बिक्री, खरीद आदि की समझौता प्रविष्टियां देनी थी बल्कि बेहिसाब धन का परिवहन एवं उसका अंतिम उपयोग बताना भी था।”

सीबीडीटी ने बताया, “हवाला लेन-देन के ब्योरों के साथ कंप्यूटर हार्ड डिस्क और पेन ड्राइव के रूप में कई डिजिटल उपकरणों को जब्त किया गया है।”

कर विभाग के लिए नीति बनाने वाले सीबीडीटी ने कहा कि जांचकर्ताओं ने छापेमारी के दौरान करीब छह करोड़ रुपये का “बिना हिसाब वाला” नकद धन भी जब्त किया है।

विभाग ने कहा कि डिजिटल उपकरणों का विश्लेषण किया जा रहा है और शामिल कुल राशि की मात्रा निर्धारित करने का कार्य जारी है।

इसने कहा, “प्रारंभिक अनुमानों के मुताबिक 100 करोड़ रुपये से अधिक का लेन-देन शामिल हो सकता है।”

हवाला का अर्थ बिना हिसाब वाली नकदी का लेन-देन और बैंकिंग माध्यमों से हटकर पैसों को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाना होता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां