लाइव न्यूज़ :

आयकर विभाग ने भूमि कारोबारी की 100 करोड़ रुपये की काली कमाई का पता लगाया

By भाषा | Updated: October 25, 2021 17:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 अक्टूबर केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने सोमवार को कहा कि आयकर विभाग ने नासिक के एक भूमि काराबोरी के यहां 21 अक्टूबर को की गई छापेमारी के बाद 23.45 करोड़ रुपये की बिना हिसाब की नकदी जब्त की है और 100 करोड़ रुपये की काली कमाई का पता लगाया है।

सीबीडीटी ने एक बयान में कहा, ‘‘जिन मुख्य व्यक्तियों ने अपनी बिना हिसाब की आय का भूमि के बड़े हिस्से की खरीद में निवेश किया था, उनके यहां भी तलाशी ली गई।’’

इसने कहा, ‘‘इनमें से अधिकतर व्यक्ति महाराष्ट्र के पिंपलगांव बसवंत क्षेत्र में प्याज और अन्य नकदी फसलों के थोक व्यापार में शामिल हैं।’’

इसने दावा किया कि संपत्तियों में निवेश के लिए इन व्यापारियों द्वारा किए गए बड़े नकद लेन-देन के रिकॉर्ड सहित विभिन्न सबूत मिले हैं।

बयान में कहा गया कि तलाशी के दौरान मिले कई बैंक लॉकरों को बंद कर दिया गया।

सीबीडीटी ने कहा, ‘‘तलाशी अभियान में अब तक 100 करोड़ रुपये से अधिक की बिना हिसाब की आय का पता चला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?