लाइव न्यूज़ :

आयकर विभाग ने बेंगलुरु की चार सहकारी रिण संस्थाओं में भारी अनियमितता का पता लगाया

By भाषा | Updated: December 14, 2021 19:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर आयकर विभाग ने बेंगलुरु की चार ‘क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी’ पर इस महीने की शुरूआत में छापा मारने के बाद कथित तौर पर भारी अनियमितता बरते जाने और जर्माकताओं के धन की हेराफेरी में प्रवर्तकों की संलिप्तता पाई है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

सीबीडीटी ने एक बयान में कहा कि छापे की कार्रवाई में सहकारी रिण संस्थाओं के संचालन में भारी अनियमितता होने और पैसे जमा करने वाले लोगों के धन का निजी उपयोग करने के लिए कोष की हेराफेरी करने में उनके प्रवर्तकों की संलिप्तता का खुलासा हुआ।

इसमें कहा गया है, ‘‘इन संस्थाओं के प्रवर्तकों ने केवाईसी (अपने ग्राहक को जानो) नियमों में दी गई छूट का फायदा उठाया और पैन (स्थायी खाता नंबर) प्राप्त किये बगैर कई खाते खोल दिये गये।’’

सीबीडीटी ने कहा, ‘‘प्रवर्तकों ने अपने निजी फायदे के लिए इन संस्थाओं का दुरूपयोग किया। ’’

इसने कहा कि छापे के दौरान कर चोरी के लिए इस्तेमाल किये गये कुछ और अनुचित कार्यों एवं तरकीबों के बारे में भी पता चला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया