लाइव न्यूज़ :

आयकर विभाग ने राजस्थान के दो समूहों की 300 करोड़ की काली कमाई का पता लगाया

By भाषा | Updated: December 28, 2021 15:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 दिसंबर आयकर विभाग ने विद्युत उपकरण निर्माण और कर्ज देने के कारोबार से जुड़े राजस्थान के दो समूहों पर छापेमारी में 300 करोड़ रुपये की बेहिसाबी आय का पता लगाया है। सीबीडीटी ने मंगलवार को यह जानकारी दी

ये छापे 22 दिसंबर को मारे गए और जयपुर, मुंबई तथा हरिद्वार में स्थित दो अज्ञात समूहों के करीब 50 परिसरों में तलाशी ली गयी।

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने एक बयान में कहा, ‘‘जब्त किए गए सबूतों के प्रारंभिक विश्लेषण से पता चलता है कि स्विच, तारें, एलईडी आदि बनाने के कारोबार में शामिल कई इकाइयां नियमित बहीखाते में दर्ज किए बिना ऐसे सामान बेच रही है। वे कर योग्य आय को कम करने के लिए फर्जी खर्चों का दावा कर रहे हैं।’’

आयकर विभाग के लिए नीति निर्धारण संस्था ने कहा कि लेनदेन के सबूतों से 150 करोड़ रुपये से अधिक की आय का पता चला है जिसका खुलासा नहीं किया गया था।

उसने दावा किया कि समूह के एक ‘‘अहम व्यक्ति’’ ने 55 करोड़ रुपये की अज्ञात आय ‘‘स्वीकार’’ की और इस पर कर देने की पेशकश दी।

सीबीडीटी ने बताया कि एक अन्य समूह से संबंधित जब्त किए गए दस्तावेजों के विश्लेषण से पता चला कि ज्यादातर कर्ज नकद में दिए गए और इसके लिए ब्याज की उच्च दर ली गयी। उसने कहा, ‘‘इस कारोबार में शामिल व्यक्तियों की आय की विवरणी में न तो अग्रिम कर्ज और न ही उस पर अर्जित ब्याज से हुई आय का खुलासा किया गया है।’’

उसने बताया कि इस समूह की 150 करोड़ रुपये से अधिक की अज्ञात आय के सबूत मिले हैं। विभाग ने दोनों समूहों की 17 करोड़ रुपये की नकदी तथा आभूषण भी जब्त किए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह