लाइव न्यूज़ :

आयकर विभाग ने सूखे मेवों के कारोबारी के यहां छापे में 200 करोड़ के कालेधन का पता लगाया

By भाषा | Updated: November 5, 2021 16:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच नवंबर केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने शुक्रवार को कहा कि आयकर विभाग ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर और पंजाब में सूखे मेवों के कारोबार से जुड़े लोगों के यहां छापेमारी के बाद 200 करोड़ रुपये से अधिक की बिना हिसाब की आय का पता लगाया है।

बोर्ड ने बताया कि यह छापेमारी 28 अक्टूबर को की गई। यह समूह पिछले कुछ महीनों से सूखे मेवों की खरीद “बढ़ा-चढ़ाकर” दिखा रहा था।

बयान में कहा गया, “जब्त किए गए सबूत इस तथ्य का भी समर्थन करते हैं कि समूह के निदेशकों ने ऐसी खरीद के लिए किए गए भुगतान के बदले बिना हिसाब की नकदी भी प्राप्त की।”

इसमें कहा गया, “… एक कारोबारी जिसकी जांच की गई वह निर्धारित खातों के समानांतर बही खातों में भी हिसाब रख रहा था और दोनों बही खातों में दर्ज की गई बिक्री और खरीद के बीच काफी ज्यादा अंतर था।”

कर विभाग के लिए नीति-निर्माण निकाय ने बयान में आरोप लगाया कि इन समूहों में से एक सूखे मेवों की बिना हिसाब की खरीद और बिक्री में शामिल था।

बोर्ड ने दावा किया, “40 करोड़ रुपये का अतिरिक्त स्टॉक पाया गया है। जब्त की गई सामग्री और एकत्र किए गए सबूतों के विश्लेषण से पता चलता है कि समूहों में से एक बेनामी स्वामित्व वाली कंपनी भी चला रहा है।”

दोनों समूहों में, आयकर अधिनियम की धारा 80IB (कुछ औद्योगिक उपक्रमों से लाभ और लाभ के संबंध में कटौती) के तहत कटौती का दावा “वास्तविक नहीं” पाया गया है और इसके लगभग 30 करोड़ रुपये होने का अनुमान है।

इसमें कहा गया, “तलाशी कार्रवाई में 63 लाख रुपये की बिना हिसाब की नकदी और दो करोड़ रुपये के आभूषण जब्त किए गए और 200 करोड़ रुपये से अधिक की बिना हिसाब की आय का पता चला।”

बयान में कहा गया कि 14 बैंक खातों से लेन-देन पर भी रोक लगाई गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू