लाइव न्यूज़ :

आयकर विभाग ने कर्नाटक के मेडिकल कॉलेजों में ‘नोट के बदले सीट’ घोटाले का पर्दाफाश किया

By भाषा | Updated: February 18, 2021 23:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 फरवरी आयकर विभाग ने कर्नाटक के कुछ मेडिकल कॉलेज में कथित तौर पर पैसे के जरिए सीट खरीदने के घोटाले का पर्दाफाश करने का दावा किया है।

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने कहा है कि इन संस्थानों द्वारा प्रतिव्यक्ति शुल्क के नाम पर 400 करोड़ रुपये से अधिक का कालाधन एकत्र किया गया।

सीबीडीटी की ओर से जारी बयान के मुताबिक, बेंगलुरु एवं मंगलुरु में पंजीकृत नौ बड़े ट्रस्ट पर बुधवार को की गई छापेमारी के दौरान इन अनियमित्ताओं का खुलासा हुआ। ये ट्रस्ट मेडिकल कॉलेज समेत अन्य शैक्षणिक संस्थानों का संचालन करते हैं।

बयान में कहा गया, ‘‘ कर्नाटक और केरल के 56 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया गया। ऑनलाइन प्रवेश में फर्जीवाड़ा करके प्रतिव्यक्ति शुल्क के तौर पर अब तक 402.78 करोड़ रुपये वसूले जाने के साक्ष्य मिले हैं और इनकी जानकारी आयकर विभाग को नहीं दी गई थी।’’

सीबीडीटी ने कहा कि न्यासियों के आवासों पर ली गई तलाशी के दौरान 15 करोड़ रुपये से अधिक नकद, 30 करोड़ रुपये कीमत के सोने के जेवरात, 50 कैरेट हीरे और 40 किलोग्राम चांदी के गहने मिले हैं और वे प्रथम दृष्टया इनका विवरण देने में असफल रहे हैं।

इसके अलावा, विदेश में संपत्ति के बारे में भी जानकारी मिली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट