लाइव न्यूज़ :

आयकर विभाग ने तमिलनाडु में ठेकेदार समूह पर छापे के बाद 700 करोड़ की अवैध आय का पता लगाया

By भाषा | Updated: December 17, 2020 18:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर आयकर विभाग ने तमिलनाडु के सरकारी ठेके लेने वाले एक समूह पर छापे मारने के बाद लगभग 700 करोड़ रुपये की काली कमाई का पता लगाया है। सीबीडीटी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

विभाग ने छापे के दौरान 21 करोड़ रुपये नकद भी जब्त किए।

ये छापे 14 दिसंबर को इरोड और चेन्नई में समूह के 15 परिसरों में मारे गए थे, जो सरकारी कार्यों का ठेका लेने वाला अग्रणी सिविल ठेकेदार है।

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने एक बयान में कहा, "यह पाया गया कि समूह खरीद और अन्य ठेका कार्य से जुड़े खर्चों की कथित अनियमितता में लिप्त है। आपूर्तिकर्ताओं और उप-ठेकेदारों को किए गए इस तरह के भुगतान नियमित रूप से नकद में प्राप्त होते हैं।’’

सीबीडीटी ने कहा कि इस तरह से उत्पन्न अघोषित आय लगभग 700 करोड़ रुपये है, जिसे रियल एस्टेट निवेश और व्यवसाय विस्तार में वापस लगाया गया है।

बोर्ड ने दावा किया है कि समूह ने अब तक इसमें से 150 करोड़ रुपये की अघोषित आय होने की बात स्वीकार की है।

सीबीडीटी कर विभाग का प्रशासनिक प्राधिकरण है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां