लाइव न्यूज़ :

आयकर विभाग ने तमिलनाडु के ठेकेदारों पर की गई छापेमारी में 175 करोड़ के काले धन का पता लगाया

By भाषा | Updated: March 4, 2021 19:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार मार्च आयकर विभाग ने चुनावी राज्य तमिलनाडु के दो सिविल ठेकेदारों पर की गई छापेमारी में 175 करोड़ रुपये की ''बेहिसाब'' आय का पता लगाया है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

बोर्ड ने कहा कि मदुरै और रामनाथपुरम जिले में बुधवार को 18 ठिकानों पर चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान तीन करोड़ रुपये की बेहिसाब राशि को जब्त किया गया।

उन्होंने कहा कि नकद रखे होने की गुप्त सूचना मिलने के बाद विभाग ने यह कार्रवाई की, जिसे चुनाव के दौरान बांटे जाने की आशंका थी।

तमिलनाडु में छह अप्रैल को 234 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान होगा।

सीबीडीटी ने कहा कि व्यापक स्तर पर चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान राज्य से 175 करोड़ रुपये के काले धन का पता लगाया गया है।

उन्होंने कहा कि निष्कर्ष में यह भी सामने आया कि लाभ को कम करके दिखाने के लिए विभिन्न मदों में फर्जी खर्च दिखाए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है