लाइव न्यूज़ :

आयकर विभाग ने केरल के इसाई धर्म प्रचारक, उसके समूह के खिलाफ छापेमारी में 14 करोड़ रुपये की जब्ती की

By भाषा | Updated: November 9, 2020 23:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ नवंबर आयकर विभाग ने केरल में ईसाई धर्म के एक प्रचारक और उसके समूह के खिलाफ विभिन्न जगहों पर छापेमारी के दौरान करीब 14 करोड़ रुपये जब्त किए। कर छूट वाले कोष और विदेशों से गरीबों के लिए प्राप्त चंदा राशि को कथित तौर पर रियल इस्स्टेट और निजी निवेश के लिए लगाने के आरोप में यह कार्रवाई की गयी। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को इस बारे में जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आयकर विभाग के अधिकारियों ने केरल में इस समूह के विभिन्न परिसरों से आठ करोड़ रुपये की जब्ती की । इस सप्ताह छापे के दौरान करीब छह करोड़ रुपये नकदी जब्त की गयी थी।

अधिकारियों ने बताया कि छापे के दौरान चलन से बाहर किए गए 1,000 रुपये और 500 रुपये के नोट भी मिले।

सूत्रों ने बताया कि यह मामला तिरूवला में बिलिवर्स चर्च ग्रुप से जुड़ा है ।

आयकर विभाग ने कर चोरी के कथित आरोपों पर पांच नवंबर को केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, चंडीगढ़, पंजाब और तेलंगाना जैसे राज्यों में 66 परिसरों पर छापेमारी की ।

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने पूर्व में कहा था कि समूह को परोपकारी या धार्मिक ट्रस्ट के तौर पर आयकर कानून 1961 के तहत छूट प्राप्त है।

एक बयान में कहा गया था, ‘‘समूह देशभर में धार्मिक स्थल, स्कूलों, कॉलेजों , केरल में एक मेडिकल कॉलेज और एक अस्पताल का संचालन करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025 : आरपीआई प्रमुख रामदास आठवले ने कहा- मैं जिनके साथ रहता हूं उन्हें सत्ता मिलती है

भारतLokmat National Conclave 2025: 'विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका का अस्तित्व देश के आम नागरिकों के अधिकार, न्याय को सुनिश्चित करना है', पूर्व सीजेआई बीआर गवई बोले

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: 4 राज्यसभा सांसदों को मिला लोकमत पार्लियामेंटरी अवार्ड 2025, सुधा मूर्ति, डोला सेन, संजय सिंह और दिग्विजय सिंह

भारतInsurance: संसद में 'सबका बीमा सबकी रक्षा' विधेयक पारित, जानिए क्या है ये बीमा और कैसे मिलेगा लाभ

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: 4 लोकसभा सांसदों को मिला लोकमत पार्लियामेंटरी अवार्ड 2025, इकरा चौधरी, संगीता सिंह, जगदंबिका पाल और टी.आर. बालू

भारत अधिक खबरें

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: सदन में बुलंद की जनता की आवाज, संगीता सिंह देव को मिला 'बेस्ट वुमन पार्लियामेंटेरियन' का प्रतिष्ठित सम्मान

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: सादगी की मिसाल सुधा मूर्ति अब 'सर्वश्रेष्ठ नवोदित सांसद', लोकमत पार्लियामेंट्री अवॉर्ड्स में लहराया परचम

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: सदन में सक्रियता और बेबाक आवाज, जगदंबिका पाल को लोकमत ने 'सर्वश्रेष्ठ सांसद' अवॉर्ड से नवाजा

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: इकरा चौधरी चुनी गईं 'सर्वश्रेष्ठ नवोदित सांसद', सदन में दमदार उपस्थिति का मिला फल

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर अपनी आवाज उठाने वाली MP डोला सेन सम्मानित, सर्वश्रेष्ठ महिला सांसद का मिला अवार्ड