लाइव न्यूज़ :

आयकर विभाग ने राजस्थान के तीन कारोबारी समूहों पर छापों के बाद 12 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की

By भाषा | Updated: July 18, 2020 05:12 IST

आयकर विभाग ने दिल्ली, मुंबई, जयपुर और कोटा में 43 ठिकानों पर तलाशी लगभग पूरी करने के बाद करीब 1.5 करोड़ रुपये के आभूषण भी जब्त किए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआयकर विभाग ने कर चोरी के आरोप में इस सप्ताह की शुरुआत में राजस्थान के तीन कारोबारी समूहों के ठिकानों तलाशी की जिसके बाद करीब 12 करोड़ रुपये नकद जब्त किए हैं।

नयी दिल्ली: आयकर विभाग ने कर चोरी के आरोप में इस सप्ताह की शुरुआत में राजस्थान के तीन कारोबारी समूहों के ठिकानों पर तलाशी के बाद करीब 12 करोड़ रुपये नकद जब्त किए हैं।

अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि आयकर विभाग ने दिल्ली, मुंबई, जयपुर और कोटा में 43 ठिकानों पर तलाशी लगभग पूरी करने के बाद करीब 1.5 करोड़ रुपये के आभूषण भी जब्त किए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि डेढ़ करोड़ रुपये के गहनों के अतिरिक्त अनेक परिसरों से करीब 12 करोड़ रुपये नकद जब्त किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि कुल नकदी में से कम से कम पांच करोड़ रुपये मुंबई के एक लॉकर से जब्त किए गए हैं, वहीं चार शहरों में ऐसे करीब एक दर्जन बैंक खातों पर रोक लागू है। राजस्थान में सत्तारूढ़ कांग्रेस के सामने पैदा हुए सियासी संकट के बीच 13 जुलाई से ये तलाशी शुरू की गयी थी। 

टॅग्स :आयकर विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारTDS Rules Change 2026: सीनियर सिटीजन्स के लिए अब जरूरी हुआ नया फॉर्म, जानें क्या है खास

कारोबारITR Filing 2026: टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर! आयकर विभाग ने जारी किए नए ITR फॉर्म, जानें कब से शुरू होगी ई-फाइलिंग?

कारोबारNew Income Tax Act: बैंक ब्याज पर कब और कितना कटेगा TDS? जानें पूरी डिटेल

कारोबारTax Deadline 2026: कहीं छूट न जाए डेडलाइन! 31 मार्च तक हर करदाता के लिए जरूरी हैं ये 3 काम

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो