लाइव न्यूज़ :

आयकर विभाग ने कांग्रेस नेता के करीबी बताये जा रहे ठेकेदार के परिसरों की तलाशी ली

By भाषा | Updated: October 28, 2021 21:52 IST

Open in App

बेंगलुरु, 28 अक्टूबर आयकर अधिकारियों ने कथित कर चोरी और आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति रखने को लेकर एक ठेकेदार के परिसरों में तलाशी ली। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

आयकर सूत्रों के मुताबिक धारवाड़, मंगलुरू और उडुपी में तलाशी ली गई तथा यह देर रात तक जारी रही।

बताया जाता है कि ठेकेदार एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता का करीबी है।

छापे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बेलगावी ग्रामीण से कांग्रेस विधायक लक्ष्मी हेब्बलकर ने इसे बदले की भावना से की गई कार्रवाई बताया क्योंकि विधानसभा उपचुनाव महज दो दिन बाद होने हैं।

उन्होंने हुब्बली में संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंने भी एक ठेकेदार पर छापे की खबर देखी है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। विधानसभा उपचुनाव शनिवार को होने हैं, ऐसे में यह यह बदले की भावना से की गई कार्रवाई है।इसका लक्ष्य हमारे कार्यकर्ताओं के बीच डर पैदा करना है। ’’

उन्होंने कहा कि छापे के पीछे राजनीतिक मकसद है और उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसियों का अपने प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?