लाइव न्यूज़ :

आयकर विभाग ने नवंबर तक 1.46 लाख करोड़ रुपये का कर रिफंड किया

By भाषा | Updated: December 4, 2019 04:11 IST

29 नवंबर तक सत्यापित लंबित रिफंड की संख्या 20.76 लाख थी। फिलहाल इनके प्रसंस्करण का काम चल रहा है। 

Open in App
ठळक मुद्देआयकर विभाग ने 2019-20 के पहले आठ माह में नवंबर तक कुल 1.46 लाख करोड़ रुपये के कर रिफंड किये हैं। यह रिफंड 2.10 करोड़ रिफंड मामलों के आकलन के बाद किया गया।

आयकर विभाग ने 2019-20 के पहले आठ माह में नवंबर तक कुल 1.46 लाख करोड़ रुपये के कर रिफंड किये हैं। यह रिफंड 2.10 करोड़ रिफंड मामलों के आकलन के बाद किया गया। अधिकारियों ने बताया कि पिछले साल की इस अवधि के मुकाबले कर रिफंड का आंकड़ा 20 प्रतिशत बढ़ा है।

अधिकारियों का कहना है कि केंद्रीकृत प्रसंस्करण केंद्र (सीपीसी) में मामलों की जांच परख प्रक्रिया तेज होने के बाद रिफंड प्रक्रिया की गति बढ़ी है। अधिकारियों ने कहा कि सीपीसी ने अप्रैल, 2019 से 28 नवंबर तक चालू वित्त वर्ष के आठ माह में 4.70 करोड़ कर रिटर्न का प्रसंस्करण किया। एक साल पहले समान अवधि में यह आंकड़ा 3.91 करोड़ था। इस दौरान सीपीसी ने आकलन वर्ष 2019-20 के लिए 28 नवंबर तक कुल 2.10 करोड़ कर रिफंड के मामलों का निपटान किया।

एक साल पहले इसी अवधि में उसने 1.75 करोड़ कर रिफंड के मामलों का निपटान किया था। यह 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। चालू वित्त वर्ष में 28 नवंबर तक कर रिफंड के तहत कुल 1.46 लाख करोड़ रुपये की राशि लौटाई गई है, जो एक साल पहले समान अवधि में 1.19 लाख करोड़ रुपये थी। इस तरह कर रिफंड की राशि में 22.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

वित्त वर्ष 2019-20 में 2.10 करोड़ कर रिफंड के निपटाए गए मामलों में से 68 प्रतिशत में रिफंड आयकर रिटर्न के ई-सत्यापन के 30 दिन के अंदर जारी किए गए। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह आंकड़ा 57 प्रतिशत का था। अधिकारियों ने बताया कि सीपीसी द्वारा जारी सभी रिफंड सीधे करदाता के बैंक खातों में डाले गए हैं। 29 नवंबर तक सत्यापित लंबित रिफंड की संख्या 20.76 लाख थी। फिलहाल इनके प्रसंस्करण का काम चल रहा है। 

टॅग्स :आयकर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारTDS Rules Change 2026: सीनियर सिटीजन्स के लिए अब जरूरी हुआ नया फॉर्म, जानें क्या है खास

कारोबारNew Income Tax Act: बैंक ब्याज पर कब और कितना कटेगा TDS? जानें पूरी डिटेल

कारोबारTax Deadline 2026: कहीं छूट न जाए डेडलाइन! 31 मार्च तक हर करदाता के लिए जरूरी हैं ये 3 काम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया