लाइव न्यूज़ :

आयकर विभाग ने उत्तर प्रदेश, अन्य स्थानों पर इत्र व्यापार में शामिल इकाइयों पर छापा मारा

By भाषा | Updated: December 31, 2021 11:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 दिसंबर आयकर विभाग ने कर चोरी की जांच के तहत शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में इत्र व्यापारियों और कुछ अन्य से जुड़े कई परिसरों पर छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कन्नौज, कानपुर, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, सूरत, मुंबई और कुछ अन्य स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। करीब 20 परिसरों में यह कार्रवाई की गई है।

समाजवादी पार्टी (सपा) ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट में दावा किया कि कन्नौज में उसके विधान पार्षद (एमएलसी) पुष्पराज उर्फ ​​पम्पी जैन के परिसरों पर छापेमारी की गई है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव दोपहर साढ़े 12 बजे कन्नौज में पार्टी कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन करेंगे।

सपा के ट्विटर हैंडल से भाजपा पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया गया, ‘‘पिछली बार की अपार विफलता के बाद इस बार भाजपा के परम सहयोगी आयकर विभाग ने सपा के विधान पार्षद पुष्प राज जैन और कन्नौज के अन्य इत्र व्यापारियों के यहां पर आखिर छापे मार ही दिए हैं। डरी हुई भाजपा द्वारा केंद्रीय एजेंसियों का खुलेआम दुरुपयोग, उत्तर प्रदेश चुनावों में आम है। जनता सब देख रही है, वोट से देगी जवाब।’’

राज्य में अगले साल के शुरू में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए जैन द्वारा तैयार ‘समाजवादी इत्र’ को अखिलेश यादव ने हाल में पेश किया था।

सूत्रों ने बताया कि विभाग इत्र कारोबार और संबंधित व्यवसाय से जुड़ी कुछ कंपनियों के कई ठिकानों की तलाशी ले रहा है। जिन कारोबारियों के यहां छापेमारी की गई है, अधिकारियों द्वारा उनकी पहचान की पुष्टि नहीं की गई है।

सूत्रों ने कहा कि आयकर विभाग ने माल और सेवा कर (जीएसटी) विभाग से इत्र व्यवसाय करने वाली इकाइयों और अन्य द्वारा कथित रूप से फर्जी ‘इनपुट टैक्स क्रेडिट’ का दावा करके संभावित आयकर चोरी के बारे में विवरण प्राप्त करने के बाद कार्रवाई शुरू की।

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) के तहत काम करने वाली जांच एजेंसी- माल एवं सेवा कर खुफिया महानिदेशालय (डीजीजीआई) ने हाल में कानपुर और कन्नौज में शिखर पान मसाला, एक ट्रांसपोर्टर और अन्य के खिलाफ छापेमारी की थी। मामले में इत्र व्यापारी पीयूष जैन को गिरफ्तार किया गया और 197 करोड़ रुपये से अधिक नकद धन राशि के अलावा 26 किलोग्राम सोना और भारी मात्रा में चंदन का तेल जब्त किया गया। आयकर विभाग केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के तहत कार्य करता है।

डीजीजीआई के छापे और नकदी की बरामदगी ने उत्तर प्रदेश में राजनीतिक दलों के बीच वाकयुद्ध शुरू कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कानपुर में एक रैली के दौरान नकदी जब्ती को लेकर सपा पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि ‘‘2017 से पहले भ्रष्‍टाचार का जो इत्र उन्होंने पूरे उत्तर प्रदेश में छिड़क रखा था, वह फिर सबके सामने आ गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है