लाइव न्यूज़ :

निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू के आवास, कार्यालय परिसरों पर आयकर विभाग की छापेमारी

By भाषा | Updated: February 25, 2021 17:41 IST

Open in App

चंडीगढ़, 25 फरवरी हरियाणा के महम से निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू के रोहतक स्थित आवास और कार्यालय परिसरों पर आयकर विभाग ने बृहस्पतिवार को छापेमारी की।

अधिकारियों ने बताया कि हिसार जिले में उनके रिश्तेदारों से जुड़े एक आवासीय भवन पर और गुड़गांव में उनके एक घर पर भी छापेमारी की गई।

कुंडू ने पिछले साल राज्य की मनोहर लाल खट्टर सरकार से समर्थन वापस ले लिया था और वह विभिन्न मुद्दों पर सरकार के खिलाफ बोलते रहे हैं। वह नए केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसान आंदोलन के मुखर समर्थक हैं।

हरियाणा पुलिस ने ठगी के एक मामले में अक्टूबर 2020 में उन पर एवं तीन अन्य लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने बताया कि गुड़गांव के लोगों की शिकायत के आधार पर यहां उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

विधायक ने प्राथमिकी पर कड़ी प्रतिक्रिया जताते हुए कहा था कि ‘‘राजनीतिक कारणों’’ से ऐसा किया गया है और वह विभिन्न मुद्दों पर हरियाणा में भाजपा नीत सरकार के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं।

राज्य पुलिस ने जनवरी 2020 में कुंडू एवं उनके भाई शिवराज के खिलाफ रोहतक के एक निवासी के साथ ठगी करने के आरोप में मामला दर्ज किया था।

कुंडू ने आरोप लगाए थे कि राजनीतिक बदले की भावना से एक भाजपा नेता ओर राज्य के एक पूर्व मंत्री के इशारे पर उन्हें फंसाया जा रहा है।

कूंडा अपने भाई के साथ निर्माण कंपनी का संचालन करते हैं। उनसे फोन पर संपर्क का प्रयास किया गया,लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMaharashtra Local Body Polls Result: महायुति 214, एमवीए 49, भाजपा सबसे बड़ी पार्टी, जानें किस पार्टी को कितनी सीटें

क्रिकेटस्मृति मंधाना श्रीलंका के खिलाफ पहले T20I में एक बड़ा मील का पत्थर हासिल करने वाली पहली भारतीय क्रिकेटर बनी

भारतस्थानीय निकाय चुनावः 286 में से 212 सीट पर जीत?, अशोक चव्हाण बोले- भाजपा के 3,300 पार्षद निर्वाचित, जनवरी 2026 में 29 नगर निगमों चुनावों पर असर दिखेगा?

भारतबिहार में फाइनेंस कंपनियों के कर्ज से परेशान लोग आत्महत्या करने को मजबूर, पुलिस ने लिया गंभीरता से, ईओयू को दी कार्रवाई की जिम्मेदारी

भारतमुंबई निगम चुनावः नगर परिषद और पंचायत में करारी हार?, ठाकरे-पवार को छोड़ वीबीए-आरपीआई से गठजोड़ करेंगे राहुल गांधी?

भारत अधिक खबरें

भारतपालघर नगर परिषद में शिवसेना के उत्तम घरत ने भाजपा के कैलाश म्हात्रे को हराया और बीजेपी ने जव्हार नगर परिषद और वाडा नगर पंचायत पर किया कब्जा

भारतनगर परिषद और नगर पंचायत चुनावः MVA ने हार स्वीकार की, कहा-पैसा और निर्वाचन आयोग के कारण हारे

भारतमहाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनावः अभी तो ‘ट्रेलर’ है?, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा-15 जनवरी को नगर निगम में फिल्म दिखेगा, असली शिवसेना कौन?

भारतMaharashtra Local Body Polls Result: विपक्ष ने महायुति की जीत के लिए 'पैसे की ताकत' और 'फिक्स्ड' ईवीएम का लगाया आरोप

भारतलोहा नगर परिषद चुनावः गजानन सूर्यवंशी, पत्नी गोदावरी, भाई सचिन, भाभी सुप्रिया, बहनोई युवराज वाघमारे और भतीजे की पत्नी रीना व्यावहारे की हार, भाजपा को झटका