लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद के दो रियल इस्टेट कारोबारियों के परिसरों में आयकर विभाग की छापेमारी

By भाषा | Updated: March 31, 2021 21:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 मार्च आयकर विभाग ने बुधवार को दावा किया कि हैदराबाद स्थित दो रियल इस्टेट कारोबारियों के परिसरों में हाल ही में की गयी छापेमारी के बाद 700 करोड़ रुपये की कर चोरी का पता चला है । केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने इसकी जानकारी दी ।

सीबीडीटी ने बताया कि तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के उप नगर इलाके यदागिरीगुत्ता में और इसके आसपास स्थित, दो रियल इस्टेट कारोबारी समूहों के परिसरों से छापेमारी के दौरान 11.88 करोड़ रुपये नकद एवं 1.93 करोड़ रुपये के आभूषण भी जब्त किये गये ।

बोर्ड ने बयान जारी कर बताया कि जिन इकाईयों में छापेमारी की गयी उनका भूखंडों के कारोबार के अलावा अपार्टमेंट निर्माण का भी काम है ।

इसने कहा, ‘‘छापेमारी अभियान के दौरान आयकर विभाग ने कई दस्तावेज, हाथ से लिखी किताबें और कई एग्रीमेंट (समझौते) समेत बेहिसाब नकदी लेन-देन के संकेत वाले दस्तावेज जब्त किये ।’’

सीबीडीटी ने दावा किया कि छापेमारी के दौरान विशेष सॉफ्टवेयर एप एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से डेटा भी बरामद किये गये हैं ।

इसने कहा है कि ये समूह पंजीकृत मूल्य से अधिक नकदी स्वीकार करते पाए गए और इस तरह की बेहिसाब नकदी का इस्तेमाल जमीन की खरीद एवं अन्य आकस्मिक व्यापार व्यय के तौर पर भुगतान के लिए किया गया।

बोर्ड ने कहा कि छापेमारी के परिणामस्वरूप पिछले छह वर्षों में 700 करोड़ रुपये की बेहिसाब नकदी प्राप्तियों से संबंधित साक्ष्य का पता चला है जो कर योग्य राशि है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी