संदिग्ध कर चोरी को लेकर दो कंपनियों के परिसरों में आयकर विभाग की छापेमारी

By भाषा | Updated: November 23, 2021 20:31 IST2021-11-23T20:31:37+5:302021-11-23T20:31:37+5:30

Income Tax Department raids the premises of two companies for suspected tax evasion | संदिग्ध कर चोरी को लेकर दो कंपनियों के परिसरों में आयकर विभाग की छापेमारी

संदिग्ध कर चोरी को लेकर दो कंपनियों के परिसरों में आयकर विभाग की छापेमारी

अहमदाबाद, 23 नवंबर गुजरात में आयकर विभाग ने प्लास्टिक पाइप और धातु ट्यूब के निर्माण में लगे दो प्रमुख उद्योग समूहों के परिसरों में छापेमारी और जब्ती अभियान चलाया। यह जानकारी यहां एक अधिकारी ने मंगलवार को दी।

वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में एस्ट्रल पाइप्स और रत्नमणि मेटल्स एंड ट्यूब्स से जुड़े प्रमुख लोगों के कार्यालयों, कारखानों और आवासों जैसे 40 परिसरों में अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दोनों व्यावसायिक इकाइयां एक दूसरे से जुड़ी नहीं हैं।

अधिकारी ने कहा कि मुख्य रूप से अहमदाबाद, मुंबई, दिल्ली और जयपुर स्थित परिसरों में तलाशी ली गई। उन्होंने कहा कि दोनों समूह संदिग्ध कर चोरी और बेहिसाबी आय छिपाने के लिए जांच के घेरे में हैं।

उन्होंने कहा कि अभियान कुछ और दिनों तक जारी रहेगा, लेकिन अधिकारियों ने तलाशी के पहले दिन अब तक 12 बैंक लॉकर का पता लगाया और एक करोड़ रुपये नकद बरामद किए हैं। अधिकारी ने कहा कि दोनों व्यावसायिक समूहों के कंप्यूटर सर्वर भी उनसे डेटा प्राप्त करने के लिए जब्त किए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Income Tax Department raids the premises of two companies for suspected tax evasion

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे