लाइव न्यूज़ :

कोलकाता के कारोबारी समूहों पर आयकर विभाग का छापा, 170 करोड़ रुपये से अधिक कालेधन का पता चला

By भाषा | Updated: December 31, 2020 21:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 दिसंबर आयकर विभाग ने इस्पात, संगमरमर और अनाज के कारोबार में शामिल कोलकाता के दो कारोबारी समूहों पर छापा मारने के बाद 170 करोड़ रुपये से अधिक के कालेधन का पता लगाया है। सीबीडीटी ने बृहस्पतिवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने एक बयान में कहा, ‘‘एक करोड़ रुपये नगद और 1.42 करोड़ रुपये मूल्य के आभूषण जब्त किये गये हैं।’’

कर विभाग के लिये प्रशासनिक प्राधिकरण सीबीडीटी ने कहा कि इस्पात के विनिर्माण और व्यापार, संगमरमर एवं पत्थर तथा अनाज के व्यापार में शामिल कोलकाता के दो समूहों के परिसरों में छापे मारे गये।

बयान में कहा गया है, ‘‘इन समूहों ने यह स्वीकार किया है कि उन्होंने खुद के बेहिसाब धन को बाहर भेज कर वापस लाने के लिए कागजी या फर्जी कंपनियों का सहारा लिया।’’

बयान में कहा गया है कि कुल 178 करोड़ रुपये की गुप्त रखी गई आय का अब तक पता चला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारत अधिक खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं