लाइव न्यूज़ :

आयकर विभाग ने हैदराबाद स्थित फार्मा समूह पर छापेमारी की, 400 करोड़ काला धन का पता चला

By भाषा | Updated: March 1, 2021 19:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक मार्च हैदराबाद स्थित एक बड़ी फार्मास्यूटिकल कंपनी में आयकर विभाग की छापेमारी के दौरान करीब 400 करोड़ रुपये की ‘‘अघोषित’’ आय का पता चला है । सीबीडीटी ने सोमवार को इसकी जानकारी दी ।

सीबीडीटी से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह छापेमारी 24 फरवरी को पांच राज्यों में कुल 20 स्थानों पर की गयी ।

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने बताया कि यह फार्मास्युटिकल ग्रुप इंटरमीडिएट, ऐक्टिव फार्मास्युटिकल अवयव (एपीआई) और फार्मूला निर्माण के कारोबार में लगा हुआ है और इसके अधिकांश उत्पाद यूरोपीय देशों और अमेरिका को निर्यात किए जाते हैं।

कर बोर्ड ने बताया, ‘‘इस छापेमारी में लगभग 400 करोड़ रुपये की अघोषित आय से संबंधित साक्ष्यों का खुलासा हुआ है, जिसमें से निर्धारिती समूह ने 350 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय स्वीकार की है।’’

सीबीडीटी ने बयान जारी कर बताया कि इस छापेमारी के दौरान 1.66 करोड़ रुपये नकद भी बरामद किया गया है । इसके अनुसार डिजिटल मीडिया, पेन ड्राइव, दस्तावेज आदि के रूप में साक्ष्य पाए गए हैं ।

इसमें कहा गया है कि एसएपी-ईआरपी सॉफ्टवेयर से डिजिटल साक्ष्य जुटाये गये हैं ।

बयान में कहा गया है कि कुछ फर्जी और गैर-मौजूद संस्थाओं से की गई खरीद से संबंधित और अन्य व्यय का भी पता चला है । इसमें कहा गया है कि इस दौरान अचल संपत्ति की खरीद के लिये किये गये भुगतान से संबंधित साक्ष्यों का भी पता चला है।

सीबीडीटी ने बताया कि इसके अलावा अन्य खर्चों आदि का भी पता चला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां