लाइव न्यूज़ :

आयकर विभाग ने सपा एमएलसी सहित उत्तर प्रदेश के अन्य इत्र व्यापारियों के ठिकानों पर छापा मारा

By भाषा | Updated: December 31, 2021 17:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 दिसंबर आयकर विभाग ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के इत्र व्यापारियों से जुड़े कई ठिकानों पर छापा मारा जिनमें समाजवादी पार्टी (सपा) के कन्नौज से विधान पार्षद (एमएलसी) का परिसर भी शामिल हैं। आधिकारिक सूत्रों ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्रवाई कर चोरी की जांच के सिलसिले में की गई है।

उन्होंने बताया कि कन्नौज, कानपुर, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, सूरत, मुंबई और कुछ अन्य स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। करीब 30 से 40 परिसरों में यह कार्रवाई की गई है।

सूत्रों ने बताया कि दक्षिण दिल्ली की न्यू फ्रेंड्स कॉलेानी की आवासीय इमारत और मुंबई स्थित करीब एक दर्जन परिसरों में सुबह छापेमारी की कार्रवाई की गई और पुलिस इस दौरान सुरक्षा प्रदान कर रही है।

समाजवादी पार्टी (सपा) ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट में दावा किया कि कन्नौज में उसके विधान पार्षद (एमएलसी) पुष्पराज उर्फ ​​पम्पी जैन के परिसरों पर छापेमारी की गई है। जैन कारोबारी है और इत्र उत्पादन और अन्य कारोबारा के व्यापार में भी शामिल हैं।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी कन्नौज स्थित पार्टी मुख्यालय में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया और छापेमारी और अन्य मुद्दों पर बात की।

सपा ने अपने ट्विटर पोस्ट में कहा कि यादव द्वारा यहां संवाददाता सम्मेलन की घोषणा करने के बाद ही ‘भाजपा सरकार’ ने छापेमारी की कार्रवाई शुरू कर दी, यह कार्रवाई ‘‘ भयभीत भाजपा द्वारा केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग’’है।

राज्य में अगले साल के शुरू में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए जैन द्वारा तैयार ‘समाजवादी इत्र’ को अखिलेश यादव ने हाल में पेश किया था। अधिकारियों ने अबतक उन लोगों की पहचान उजागर नहीं की है जिनके ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है।

सूत्रों ने बताया कि कन्नौज के एक इत्र कारोबारी और कानपुर के अन्य व्यापारी के ठिकानों पर भी छापेमारी की कार्रवाई की गई।

सूत्रों ने कहा कि आयकर विभाग ने माल और सेवा कर (जीएसटी) विभाग से इत्र व्यवसाय करने वाली इकाइयों और अन्य द्वारा कथित रूप से फर्जी ‘इनपुट टैक्स क्रेडिट’ का दावा करके संभावित आयकर चोरी के बारे में विवरण प्राप्त करने के बाद कार्रवाई शुरू की।

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) के तहत काम करने वाली जांच एजेंसी- माल एवं सेवा कर खुफिया महानिदेशालय (डीजीजीआई) ने हाल में कानपुर और कन्नौज में शिखर पान मसाला, एक ट्रांसपोर्टर और अन्य के खिलाफ छापेमारी की थी। मामले में इत्र व्यापारी पीयूष जैन को गिरफ्तार किया गया और 197 करोड़ रुपये से अधिक नकद धन राशि के अलावा 26 किलोग्राम सोना और भारी मात्रा में चंदन का तेल जब्त किया गया। आयकर विभाग केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के तहत कार्य करता है।

पीयूष जैन और पुष्पराज जैन ने आवासीय परिसर कन्नौज में महज कुछ मीटर की दूरी पर है।

उल्लेखनीय है कि आयकर विभाग केंद्रीय प्रत्यक्षकर बोर्ड (सीबीडीटी) के अधीन काम करता है।

डीजीजीआई के छापे और नकदी की बरामदगी को लेकर उत्तर प्रदेश में राजनीतिक दलों के बीच वाकयुद्ध शुरू कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कानपुर में एक रैली के दौरान नकदी जब्ती को लेकर सपा पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि ‘‘2017 से पहले भ्रष्‍टाचार का जो इत्र उन्होंने पूरे उत्तर प्रदेश में छिड़क रखा था, वह फिर सबके सामने आ गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल