लाइव न्यूज़ :

आयकर विभाग ने ऐप से कर्ज देने वाली कंपनी पर छापा मारा, 500 करोड़ रुपये विदेश भेजे

By भाषा | Updated: November 17, 2021 21:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 नवंबर मोबाइल ऐप के माध्यम से तत्काल ऋण देने वाली एक वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनी द्वारा 500 करोड़ रुपये का धन गलत तरह से विदेशों में भेजे जाने का पता चला है। सीबीडीटी ने बुधवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

आयकर विभाग ने नौ नवंबर को दिल्ली और गुड़गांव (हरियाणा) में कंपनी के परिसर पर छापा मारा था और जानकारी एकत्रित की थी।

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने बयान में कहा, ‘‘तलाशी के दौरान पता चला कि कंपनी ऋण देने के समय कथित रूप से बहुत ज्यादा प्रोसेसिंग शुल्क वसूल रही है। इससे कर्ज लेने वालों पर बोझ बढ़ जाता है।’’

उसने कहा कि केमैन द्वीप देश के एक समूह द्वारा संचालित कंपनी दरअसल ‘एक पड़ोसी देश के व्यक्ति द्वारा नियंत्रित’ है।

सीबीडीटी ने कहा, ‘‘कंपनी विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (एफडीआई) के रास्ते भारत में बहुत कम शुरुआती पूंजी लाई लेकिन भारतीय बैंकों से उसने बड़ी मात्रा में कार्यशील पूंजी कर्ज लिया।’’

आयकर विभाग के लिए नीति बनाने वाले सीबीडीटी ने कहा कि यह बात सामने आई कि कंपनी ने दो साल में सेवाओं को खरीदने के बहाने विदेशों में समूह की कंपनियों को करीब 500 करोड़ रुपये भेजे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos