लाइव न्यूज़ :

आयकर विभाग के छापे पर सीएम कमलनाथ ने कहा- चुनाव में हार देखकर ऐसी कार्रवाई कर रही बीजेपी

By भाषा | Updated: April 7, 2019 23:08 IST

आयकर विभाग ने रविवार सुबह को मुख्यमंत्री कमलनाथ के पूर्व ओएसडी प्रवीण कक्कड़ और उनके सहयोगियों के इन्दौर, भोपाल और अन्य ठिकानों पर छापे की कार्रवाई को अंजाम दिया है और यह अब भी जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले विधानसभा चुनाव में भी इन्होंने इसी तरह के सभी हथकंडे अपनाये थे।आयकर विभाग ने फिलहाल इसका खुलासा भी नहीं किया है कि अब तक कितनी राशि या दस्तावेज बरामद किये गये हैं। 

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने पूर्व ओसडी प्रवीण कक्कड़ और उसके सहयोगी अश्विनी शर्मा के ठिकानों पर रविवार सुबह से जारी आयकर विभाग के छापों पर कहा कि भाजपा को आगामी लोकसभा चुनाव में अपनी हार सामने नजर आ रही है इसलिये चुनाव में लाभ लेने के लिये इस तरह की कार्रवाई की जा रही है।

मध्यप्रदेश कांग्रेस की मीडिया शाखा के समन्वयक नरेन्द्र सलूजा के जरिये जारी अपने बयान में कमलनाथ ने कहा, ‘‘आयकर छापों की सारी स्थिति अभी स्पष्ट नहीं हुई है।सारी स्थिति स्पष्ट होने पर ही इस पर कुछ कहना उचित होगा। लेकिन पूरा देश जानता है कि संवैधानिक संस्थाओं का किस तरह व किन लोगों के ख़िलाफ़ एवं कैसे इस्तेमाल ये लोग पिछले पांच वर्षों में करते आये हैं।

चुनाव से पहले अपनाते हैं ऐसे हथकंडे

इनका उपयोग कर डराने का काम करते हैं। जब इनके पास विकास पर, अपने काम पर कुछ कहने को, बोलने को नहीं बचता है तो ये विरोधियों के ख़िलाफ़ इस तरह के हथकंडे अपनाते हैं।’’ मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आगे कहा, ‘‘जब आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को अपनी हार सामने नज़र आने लगी है तो इस तरह की कार्रवाई को जानबूझकर चुनाव में लाभ लेने के लिये की जाने लगी है।

पिछले विधानसभा चुनाव में भी इन्होंने इसी तरह के सभी हथकंडे अपनाये थे। कई राजनैतिक दल व कई राज्य पिछले पांच वर्ष में इनके द्वारा अपनाये गये हथकंडो के गवाह हैं। हम भी इसके लिये तैयार थे। हर चीज़ की निष्पक्ष जाँच हो। इस तरह के हथकंडों से हमें कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता है।’’

सब सच्चाई जानती है जनता

उन्होंने कहा कि इन घटनाओं से विकास के पथ पर हमारे क़दम रुकेंगे नहीं, डिगेंगे नहीं, हम डरेंगे नहीं अपितु और तेज़ी से विकास के पथ पर हम अग्रसर होंगे। कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश की जनता सब सच्चाई जानती है और आगामी लोकसभा चुनाव में प्रदेश की जनता इन हरकतों का मुँहतोड़ जवाब देगी।

वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने आयकर छापे में कक्कड़ के ठिकानों से नौ करोड़ रुपये बरामद होने के सवाल पर खंडवा जिले में पत्रकारों से कहा, ‘‘मुझे जानकारी नहीं है।’

भाजपा के आरोप कि चौकीदार को जो चोर बोलते हैं उनके घर से ही करोड़ों रुपये निकल रहे हैं, के सवाल पर दिग्विजय ने शिवराज सिंह चौहान का नाम लिये बगैर कहा, ‘‘मामा मामी के घर और अमित शाह के यहां छापा पड़ता तो पता नहीं कितने करोड़ मिलते। हजारों करोड़ मिलते।’’

मालूम हो कि आयकर विभाग ने रविवार सुबह को मुख्यमंत्री कमलनाथ के पूर्व ओएसडी प्रवीण कक्कड़ और उनके सहयोगियों के इन्दौर, भोपाल और अन्य ठिकानों पर छापे की कार्रवाई को अंजाम दिया है और यह अब भी जारी है। आयकर विभाग ने फिलहाल इसका खुलासा भी नहीं किया है कि अब तक कितनी राशि या दस्तावेज बरामद किये गये हैं। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावमध्य प्रदेशकमलनाथभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आयकर विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारTDS Rules Change 2026: सीनियर सिटीजन्स के लिए अब जरूरी हुआ नया फॉर्म, जानें क्या है खास

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबारITR Filing 2026: टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर! आयकर विभाग ने जारी किए नए ITR फॉर्म, जानें कब से शुरू होगी ई-फाइलिंग?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है