लाइव न्यूज़ :

आयकर विभाग ने बेनामी संपत्ति मामले में वाद्रा से पूछताछ की

By भाषा | Updated: January 4, 2021 21:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार जनवरी आयकर विभाग ने बेनामी संपत्ति विरोधी कानून के तहत कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाद्रा के खिलाफ जांच के सिलसिले में सोमवार को उनसे पूछताछ की।

आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

पेशे से कारोबारी 52 वर्षीय वाद्रा ने कहा कि इस पूछताछ का मकसद किसानों के आंदोलन जैसे देश से जुड़े ‘वास्तविक मुद्दों’ से ध्यान भटकाना है। वह कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति हैं।

सूत्रों के मुताबिक, वाद्रा को आयकर विभाग के कार्यालय पहुंचकर जांच में शामिल होना था लेकिन उन्होंने कोविड-19 से संबंधित दिशानिर्देशों का हवाला दिया। इसके बाद आयकर अधिकारियों का दल सुखदेव विहार स्थित उनके आधिकारिक परिसर पहुंचा और पूछताछ की।

सूत्रों ने बताया कि आयकर विभाग के दल की ओर से बेनामी संपत्ति लेनदेन (निषेध) कानून के प्रावधानों के तहत करीब आठ घंटों तक वाद्रा से पूछताछ की गई और उनका बयान दर्ज किया गया।

सूत्रों ने जानकारी दी है कि राजस्थान के बीकानेर में वाद्रा से संबंधित एक कंपनी द्वारा कुछ भूखंड खरीदे जाने के संदर्भ में पूछताछ की गई। इसी मामले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 2015 में धनशोधन का मामला दर्ज किया था।

प्रवर्तन निदेशालय अतीत में इसको लेकर वाद्रा से पूछताछ कर चुका है तथा उसने 2019 में उनकी कंपनी ‘स्काई लाइट हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड’ की 4.62 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की थी।

सूत्रों ने बताया कि ईडी ने विदेश में कथित तौर पर कुछ अघोषित संपत्ति होने तथा इस मामले से जुड़े दस्तावेज आयकर विभाग को सौंपे थे ताकि बाद में बने बेनामी संपत्ति कानून के तहत कार्रवाई हो सके।

आयकर विभाग के अधिकारियों के दल के जाने के बाद वाद्रा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘सभी जानते हैं कि यह राजनीतिक प्रतिशोध है। जब कभी प्रियंका (उनकी पत्नी) किसानों की मदद के लिए कदम बढ़ाती हैं और दूसरे मुद्दे उठाती हैं तो फिर वे (एजेंसियां) किसके पास आएंगी?’’

उन्होंने कहा, ‘‘वे रॉबर्ट वाद्रा के पास आएंगी। मैं राजनीतिक मुद्दों में नहीं जाना चाहता, लेकिन वे किसानों के आंदोलन जैसे मुद्दों से ध्यान भटका रहे हैं।’’

वाद्रा ने कहा, ‘‘उन्होंने जो भी सवाल और नोटिस भेजे थे, उनका हमने जवाब दिया। उनका (जांच एजेंसियों) स्वागत है और मैं जवाब देने के लिए तैयार हूं।’’

यह पूछे जाने पर कि क्या आज की पूछताछ बेनामी संपत्ति विरोधी कानून से जुड़ी थी तो उन्होंने कहा, ‘‘यह सामान्य थी और इसमें कुछ भी बेनामी से जुड़ा नहीं है।’’

वाद्रा का कहना था कि आयकर अधिकारियों के सवाल उनकी पिछले पांच-सात वर्षों की गतिविधियों से जुड़े थे।

ब्रिटेन में कथित तौर पर कुछ अघोषित आय रखने के आरोप में भी वाद्रा आयकर विभाग की जांच के दायरे में हैं।

प्रवर्तन निदेशालय भी धनशोधन विरोधी कानून के तहत वाद्रा के खिलाफ इन आरोपों की जांच कर रहा है।

कांग्रेस ने कुछ महीने पहले कहा था कि वाद्रा के खिलाफ राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से कार्रवाई की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू