लाइव न्यूज़ :

आयकर विभाग के अधिकारी मुंबई में अभिनेता सोनू सूद से जुड़े परिसरों में पहुंचे

By भाषा | Updated: September 15, 2021 18:02 IST

Open in App

मुंबई, 15 सितंबर आयकर विभाग के अधिकारी कथित कर चोरी मामले की जांच के सिलसिले में बुधवार को अभिनेता सोनू सूद से जुड़े मुंबई और कुछ अन्य स्थानों के ठिकानों पर पहुंचे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जांच की यह कार्रवाई मुंबई और लखनऊ के कम से कम आधा दर्जन ठिकानों पर की गई। अभी तक स्पष्ट नहीं है कि क्या आयकर विभाग के अधिकारी सूद के आवास पर भी पहुंचे हैं।

सूत्रों ने बताया कि संपत्ति की खरीद आयकर विभाग की नजर में है।

गौरतलब है कि अभिनेता सूद पिछले साल कोविड-19 की वजह से लागू राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन में प्रवासी कामगरों को उनके घर पहुंचने में मदद कर राष्ट्रीय चर्चा में आए थे।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने हाल में 48 वर्षीय सूद को ‘देश का मेंटर’ कार्यक्रम के तहत आम आदमी पार्टी सरकार का ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है। इस कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों का उनके करियर को लेकर मार्गदर्शन दिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

क्रिकेटKKR vs LSG Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव स्कोरकार्ड, कोलकाता के ईडन गार्डन्स में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टफ्लैट, विनयवाड़ा में जी+2 इमारत, 770 ग्राम सोना, 3 किग्रा चांदी, 1.15 लाख रुपये नकद और 300000 रुपये बैंक डिपॉजिट?, सहायक आयुक्त कलिंगिरी शांति अरेस्ट

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारत अधिक खबरें

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा