लाइव न्यूज़ :

असम में डॉक्टरों के खिलाफ छापेमारी में आयकर विभाग को मिला 100 करोड़ रुपये का काला धन

By भाषा | Updated: January 12, 2021 22:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 जनवरी असम में कुछ बड़े डॉक्टरों और चिकित्साकर्मियों पर छापे की कार्रवाई में आयकर विभाग ने 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कर चोरी का पता लगाया है।

केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने मंगलवार को बताया कि तलाशी और सर्वे अभियान राज्य के मुख्य शहरों गुवाहाटी, नलबाड़ी और डिब्रूगढ़ में 29 जगहों पर आठ जनवरी को चलाया गया और इस दौरान विभिन्न परिसरों की तलाशी से 7.54 करोड़ रुपये नकद जब्त किए गए। इसमें नलबाड़ी से बरामद 1.76 करोड़ रुपये नकद भी शामिल है।

बोर्ड ने कहा कि ‘‘विभिन्न अस्पतालों और चिकित्सा पेशेवरों के पास से जब्त की गई नकद राशि के संबंध में कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला है।’’ उसका कहना है कि विभाग ने पाया कि इन अस्पतालों/क्लिनिकों की आय को बहुत कम करके दिखाया गया है।

बोर्ड ने यहां जारी एक बयान में कहा, ‘‘इन समूहों के खिलाफ मुख्य आरोप यह है उन्होंने निजी तौर पर और अपने अस्पतालों, नर्सिंग होम, पैथ लैब आदि की आय को भी बहुत कम करके दिखाया है।’’

उसने कहा, ‘‘तलाशी और जब्ती अभियान के दौरान संदिग्ध निवेश, रसीदें और खर्च से जुड़े 100 करोड़ रुपये का ब्योरा मिला है।’’

गौरतलब है कि केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) कर विभाग के लिए नीति निर्धारण करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट